संसद सत्र में हंगामे पर नाराजगी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
हुड़दंग करना ठीक नहीं मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि संसद का सत्र जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए बुलाया जाता है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि सदन चले और विपक्ष अपने सवाल वहां रखे, लेकिन इस तरह से हुड़दंग करना और उत्पात मचाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कंगना ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा, जनता ने जिस सरकार को चुना है, उसे कैसे चलाना है यह उनका अधिकार है। आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते कि किसे हटाना है और किसे रखना है। अगर आपको सत्ता चलानी है, तो खुद चुनाव लड़कर खड़े हो जाइए।
सनातन पर बोले बड़े बोल डीएमके के रुख पर पूछे गए सवाल के जवाब में कंगना ने दावा किया कि अंततः सभी को भाजपा और सनातन संस्कृति की शरण में आना ही होगा। उन्होंने कहा, यह हमारी अपनी संस्कृति है, जबकि बाकी सब चीजें दुनिया से उधार ली हुई हैं।
विपक्ष का समर्थन और सुरक्षा बल तैनात एक ओर जहां कंगना ने प्रदर्शन की आलोचना की है, वहीं दूसरी ओर स्वरा भास्कर, शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कई फिल्मी सितारे सीजेपी के समर्थन में उतर आए हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने मौके पर 500 जवानों को तैनात किया है।
#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: On issues being raised by the Opposition, BJP MP Kangana Ranaut says, Parliament sessions are convened so that we can discuss all issues in detail. Government is answerable for everything and so the session is held. We want the… pic.twitter.com/Fy213UfHA2
— ANI (@ANI) July 20, 2026
झुकेंगे नहीं, अनशन जारी रहेगा : सोनम वांगचुक का सरकार को दो-टूक जवाब, पत्नी गीतांजलि ने भी किया बड़ा ऐलान
विकसित छत्तीसगढ़ की नींव: मुख्यमंत्री साय ने कहा - बच्चों का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी
काला सागर में दहला ओडेसा: मिसाइल हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया सख्त विरोध
आपत्ति है तो चुनाव लड़ें, सड़क पर अराजकता न फैलाएं : कंगना रनौत का विपक्ष पर तीखा प्रहार
ईरान पर फिर बरसे अमेरिकी बम: होर्मुज से लेकर बंदर अब्बास तक दहला मिडिल ईस्ट
दिल्ली दहला: सड़क पर खूनी संघर्ष और संसद में भारी बवाल, मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट
दिल्ली में हिंसक हुआ CJP प्रदर्शन: 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल, संसद भवन की सुरक्षा में इजाफा
दिल्ली में संसद चलो मार्च बना रणक्षेत्र: 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
प्रदर्शन से कुछ हासिल नहीं होगा : CJP के विरोध पर भड़कीं हेमा मालिनी
दिल्ली महापंचायत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सीमाओं पर भारी सुरक्षा