नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन अब सियासी और फिल्मी गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। संसद के मानसून सत्र के दौरान इस आंदोलन पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
बातचीत से हल निकालें संसद भवन पहुंचीं हेमा मालिनी ने प्रदर्शनकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान सड़क पर प्रदर्शन करने से नहीं, बल्कि वार्ता से निकलता है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है।
युवाओं के साथ मोदी सरकार हेमा मालिनी ने शिक्षा व्यवस्था पर चल रहे विवादों को खारिज करते हुए कहा कि मोदी सरकार हमेशा से देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी रही है और सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार के प्रयासों को देखते हुए इस तरह का आंदोलन बेतुका है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साधी चुप्पी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो हेमा मालिनी ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति को देख रही है और जो भी उचित कदम होगा, वह उठाया जाएगा।
कंगना रनौत का भी विरोध हेमा मालिनी से पहले बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी प्रदर्शनकारियों की आलोचना की है। कंगना ने कहा कि संसद का सत्र चर्चा के लिए होता है। हंगामा करके सरकार पर दबाव बनाना और नियुक्तियों को प्रभावित करने की कोशिश करना पूरी तरह से गलत है।
बॉलीवुड में दो फाड़ इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी आमने-सामने आ गया है। जहां हेमालनी और कंगना रनौत सरकार का बचाव कर रही हैं, वहीं शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कलाकार जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खड़े नजर आए।
सोशल मीडिया पर भी फिल्मी हस्तियों की राय बंटी हुई है। सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे भी इस आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में अपनी आवाज उठा चुके हैं।
#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: BJP MP Hema Malini says, “If there is a problem, it should be discussed properly. Protesting in this manner won t achieve anything. As for the country s youth and the education system, our Modi government has always stood by them… pic.twitter.com/4HQqf90fqk
— ANI (@ANI) July 20, 2026
नीट पेपर लीक पर फिर फिसली रवि किशन की जुबान, पीएम मोदी के कड़े एक्शन का किया दावा
मॉनसून की लंबी पारी: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज: स्टार स्पोर्ट्स नहीं, यहाँ देखें हर बॉल का लाइव एक्शन!
NDA मंगल मिलन : NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
नीट पेपर लीक पर गरमाई सियासत: चिराग पासवान बोले- छात्रों की आवाज़ दबाना गलत
हवा में पलटी कार, सड़क पर दिखा ऐसा मंजर जिसे देखकर दंग रह जाएंगे आप
पेपर लीक माफिया पर PM मोदी का आर-पार , बोले- कड़ी सजा के लिए टॉप वकीलों को उतारें
होर्मुज जलडमरूमध्य पर सुलगा युद्ध: अमेरिका की लगातार 10वीं रात बमबारी, ईरान पर चौतरफा दबाव
देश भर में मानसून का तांडव: जम्मू-कश्मीर में 23 मौतें, असम से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट
‘जिनसे वोट लिया उन्हें ही पीट रही सरकार’: प्रदर्शनकारी छात्रों पर प्रियंका गांधी का कड़ा प्रहार