नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर छेड़े गए अपने अनशन को समाप्त करने के लिए सरकार के सामने तीन स्पष्ट शर्तें रखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि यदि 20 जुलाई तक इन शर्तों में से कोई एक भी पूरी होती है, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे।
वांगचुक की तीन शर्तें वांगचुक ने अपनी मांगों को तीन बिंदुओं में विभाजित किया है:
अस्पताल से कैद होने का आरोप वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वहां उनकी आवाजाही, बोलने की स्वतंत्रता और बाहरी दुनिया से संवाद करने के अधिकारों को सीमित कर दिया गया है। गौरतलब है कि 28 जून से अनशन पर बैठे वांगचुक को पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उन्हें अस्पताल बदलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
संसद चलो मार्च और सुरक्षा घेरा सोनम वांगचुक के नेतृत्व वाली CJP ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद चलो मार्च का आह्वान किया है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संसद भवन के आसपास के पूरे इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल, वांगचुक की शर्तों पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Activist Sonam Wangchuk tweets, ... I will end my fast on 20th July if:
— ANI (@ANI) July 20, 2026
a. If the govt takes accountability of the recent failures in Education system, Paper leaks etc or
b. If I and the leadership of CJP reach the doorsteps of Parliament where MPs and leaders of various… pic.twitter.com/XBAgvbkvkw
संसद से सड़क तक विपक्ष का हल्ला बोल, डिंपल यादव के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
बेंगलुरु टेक इवेंट में फ्री खाने के लिए मची लूट, वीडियो देख लोग बोले- ये क्या हो रहा है?
नीट विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
अयोध्या राम मंदिर वित्तीय अनियमितता: सुप्रीम कोर्ट सख्त, एसआईटी (SIT) के पुनर्गठन पर यूपी सरकार से मांगा जवाब
2 घंटे का इंतजार और 10 मिनट की अहम मीटिंग: जेपी नड्डा से क्यों मिले CJP नेता?
जेपी नड्डा के सामने CJP की मांगें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लेकर मुआवजे तक, जानें ज्ञापन में क्या है खास
EPFO का बड़ा तोहफा: अब शादी के लिए 5 बार निकालें PF का पैसा, जानें नए नियम और आवेदन का तरीका
चलो संसद: पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां, दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
केतन-सिया की सगाई का वीडियो वायरल: मुझे सिया की हर बात पसंद है कहने वाले केतन का हुआ था कत्ल?
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: अनशन जारी रखने की रखी शर्त