नई दिल्ली: संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। CJP के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
क्या रही मुलाकात की अहमियत? संगठन के अनुसार, मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जेपी नड्डा के साथ उनकी लगभग 10 मिनट तक चर्चा हुई। इस दौरान CJP ने अपनी मांगों से जुड़ा एक लिखित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
सरकार की पहल पर हुई बातचीत CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सरकार की ओर से सुबह ही बातचीत का बुलावा आया था। सौरव ने स्पष्ट किया, बीजेपी अध्यक्ष के साथ बैठक में युवाओं के हितों से जुड़ी हमारी मांगें बिल्कुल साफ और अडिग थीं। देश का युवा हमारे साथ है और हम यह लड़ाई जारी रखेंगे।
जेपी नड्डा ने क्या दिया आश्वासन? CJP का दावा है कि मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह पार्टी और सरकार के भीतर इन मुद्दों पर आंतरिक स्तर पर चर्चा करेंगे। संगठन का कहना है कि उनकी मांगों पर फिलहाल प्रक्रिया चल रही है।
संसद मार्च के दौरान भारी हंगामा मुलाकात के समानांतर दिल्ली में संसद मार्च को लेकर माहौल तनावपूर्ण रहा। CJP ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में उनके प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव को भी हिरासत में लेने की खबरें सामने आई हैं।
किन मुद्दों पर है सीजेपी का जोर? CJP का यह प्रदर्शन मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों पर केंद्रित है:
अनशन से जुड़ी अपडेट इस बीच, CJP के नेता अभिजीत दिपके ने दो दिनों की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने मार्च के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, is being taken to the Deputy Commissioner s office.
— ANI (@ANI) July 20, 2026
He says, We are in talks (with the government) . pic.twitter.com/ZYuVXxg4ZI
मुश्किल वक्त में विराट सहारा: पीवी सिंधु ने बयां की दिल छू लेने वाली कहानी
दिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र: हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
दूध के चक्कर में फंसा बिल्ले का सिर: लोटे में कैद होकर घर में मचाया गदर, देखें मजेदार वीडियो
NDA मंगल मिलन : NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा ज्वेलरी शोरूम, फायरिंग से मचा हड़कंप
मुंबई लोकल बनी अखाड़ा: सीटों पर चढ़कर युवक को बेरहमी से पीटा, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मेसी बेहतर या रोनाल्डो? शोएब अख्तर की टिप्पणी पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जमकर की खिंचाई
राहुल गांधी का PM मोदी पर अब तक का सबसे तीखा हमला: कहा- इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री
ओडेसा बंदरगाह पर खूनी हमला: मिसाइल का शिकार बना MV गोल्डेन, 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत
CJP संसद मार्च बना रणक्षेत्र: 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, FIR का ऐलान!