अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित दान चोरी की घटना ने देश में सियासी और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस घटना को महापाप करार दिया है और मंदिर ट्रस्ट की जवाबदेही पर कड़ा रुख अपनाया है।
ट्रस्ट को देनी चाहिए अग्निपरीक्षा एक कार्यक्रम के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम मंदिर में जो कुछ भी हुआ है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और महापाप है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ट्रस्टियों की आस्था या उनके समर्पण पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता।
उन्होंने कहा, अयोध्या की धरती पर माता सीता की अग्निपरीक्षा हुई थी, तो अब राम मंदिर ट्रस्ट को भी अग्निपरीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। नैतिक आधार पर पूरी ट्रस्ट को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विपक्ष पर साधा निशाना आचार्य ने इस मुद्दे पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने विपक्ष को कॉकरोच और चमगादड़ जैसी मानसिकता वाला करार देते हुए कहा कि इन लोगों का भगवान राम, हिंदुओं या सनातन धर्म से कोई वास्ता नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल चोरी की घटना की आड़ में केवल राम मंदिर को बदनाम करने का एजेंडा चला रहे हैं। उनके अनुसार, इन नेताओं को सच्चाई से कोई सरोकार नहीं है।
सपा निकालनी चाहिए हज यात्रा समाजवादी पार्टी की आगामी रथ यात्रा पर कटाक्ष करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सपा को रथ यात्रा के बजाय हज यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने सपा की तुष्टिकरण की राजनीति और वोट बैंक के एजेंडे पर तीखा प्रहार किया।
दोषी नहीं बचेगा पूरे प्रकरण पर भरोसा जताते हुए आचार्य ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दूध का दूध-पानी का पानी होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर में चोरी करने वाला एक भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं पाएगा।
*#LIVE | ये लोग तो कोकरोज और चमगादड़ जैसे हैं… उनका राम मंदिर की चोरी से कोई लेना-देना नहीं है — चंदा चोरी पर बोले श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (@AcharyaPramodk)
— Republic Bharat - रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) July 19, 2026
देखिए रिपब्लिक भारत मंथन #LIVE : https://t.co/9hJAt93J62#RBharatManthan #ManthanSummit… pic.twitter.com/rntPhms8mv
सीजेपी का चलो संसद मार्च: जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील
जंतर-मंतर पर चंद्रशेखर आजाद का हुंकार: बोले- युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
वनडे में फिर से बादशाहत कायम करेगी टीम इंडिया? इन 4 गेम चेंजर्स की वापसी से बदलेगी तस्वीर
दिल्ली में संसद चलो मार्च बना रणक्षेत्र: 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अभिजीत दीपके की हिरासत की खबर निकली अफवाह
झुकेंगे नहीं, अनशन जारी रहेगा : सोनम वांगचुक का सरकार को दो-टूक जवाब, पत्नी गीतांजलि ने भी किया बड़ा ऐलान
सत्ता के गलियारों तक जन-आक्रोश : संसद मार्च का सफर और उसकी हकीकत
MP UCC: संपत्ति और उत्तराधिकार में बड़ा बदलाव, बेटा-बेटी को मिलेगा समान हक
आपत्ति है तो चुनाव लड़ें, सड़क पर अराजकता न फैलाएं : कंगना रनौत का विपक्ष पर तीखा प्रहार
जंतर-मंतर पर बवाल: कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा- हुड़दंग स्वीकार्य नहीं