नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और केंद्र सरकार के बीच आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जहां सीजेपी ने दावा किया कि सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था, वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों की ओर से आया था।
बैठक और मांगों का ब्योरा सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने आज दोपहर जेपी नड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद सौरव दास ने बताया कि उन्होंने मंत्री को अपनी तीन मुख्य मांगें सौंपी हैं। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नीट 2026 पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और लद्दाखी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल से रिहा कर उन पर कोई कानूनी कार्रवाई न करना शामिल है।
सरकार का रुख और नड्डा की अपील केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। उन्होंने बताया कि डेलिगेशन के साथ लंबी चर्चा के बाद उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। नड्डा ने कहा, मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपना धरना समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आंतरिक स्तर पर इस विषय पर चर्चा का आश्वासन दिया है।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव इससे पहले, सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। सीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग किया और कई लोगों को चोटें आईं।
दावों का खंडन सोशल मीडिया पर सीजेपी द्वारा किए गए कुछ दावों, जिनमें 12 वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट और 40-50 लोगों के सिर फूटने की बात कही गई थी, दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक जारी कर इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने इन दावों को भ्रामक और गलत जानकारी करार देते हुए जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
गौरतलब है कि लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर थे, जिन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। सीजेपी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।
🚨#ImportantAnnouncement: @AshutoshRanka and I have been at J.P. Nadda’s residence since 12 noon. The demands have been conveyed, including immediate resignation/sacking of Dharmendra Pradhan.
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
The Minister assured us he will discuss this at the appropriate level. However, no… pic.twitter.com/vzLluczbkV
सोनम वांगचुक का संकल्प: जब तक नहीं होगी सांसदों से मुलाकात, जारी रहेगा अनशन
तनाव चरम पर: ट्रंप का कनाडा पर 50% टैरिफ का वार, बोले- जंगल की आग से खराब हुई हमारी हवा
CJP संसद मार्च बना रणक्षेत्र: 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, FIR का ऐलान!
लाल सागर में खूनी नाकेबंदी: हूतियों की धमकी से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट
करंट दिया, छाती पर डंडे मारे, कपड़े फाड़े : दिल्ली पुलिस पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिन
जंतर-मंतर पर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : टेंट उखाड़े, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; सरकार ने शुरू की बातचीत
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM: पेपर लीक पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी
यूपी का मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान: प्रयागराज से सोनभद्र तक दौड़ेगा विंध्य एक्सप्रेसवे , दिल्ली तक का सफर होगा सुपरफास्ट
सिक्किम: समरदुंग टनल में भीषण भूस्खलन, जहरीली गैस के बीच 27 मजदूरों को बचाने की जंग जारी
क्या हाइड्रोजन ट्रेन पर हुआ पथराव? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने