दिल्ली: सोमवार को पेपर लीक के विरोध में संसद मार्च निकाल रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई ने सियासी पारा गरम कर दिया है। दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारी छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है।
राहुल गांधी का तीखा प्रहार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा, इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक नहीं ले सकते। देश में 152 पेपर लीक हुए हैं, 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित हैं, लेकिन सजा एक भी दोषी को नहीं मिली।
राहुल ने आगे कहा कि जब छात्र अपनी जायज मांगों के लिए आवाज उठाते हैं, तो उन्हें जवाब में लाठियां और हिरासत मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि मेहनती युवाओं को घसीटा और पीटा जा रहा है।
अखिलेश यादव की इंकलाबी कविता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार की दमनकारी नीति पर एक कविता के जरिए तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, निराशा में आंख का पानी जब समुंदर बन जाता है, इंकलाब तब आता है। अखिलेश ने हुकूमत के घमंड को युवाओं के आक्रोश का मुख्य कारण बताया है।
प्रियंका गांधी की दो टूक कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि छात्रों पर लाठियां बरसाने के बजाय सरकार को अपनी विफलताओं और नीतियों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री खुद नीट जैसे मुद्दों की निगरानी का दावा करते हैं, तो फिर बार-बार पेपर लीक कैसे हो रहे हैं?
प्रियंका गांधी ने मांग की कि संसद में इस गंभीर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए और प्रधानमंत्री को देश के करोड़ों युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए।
विफलताओं की फेहरिस्त विपक्ष का यह हमला ऐसे समय में आया है जब नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बार-बार परीक्षाओं के रद्द होने और पेपर लीक के मामलों ने छात्रों में गहरा असंतोष पैदा कर दिया है। सरकार की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है, जिससे युवाओं और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
निराशा में आँख का पानी
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 20, 2026
जब समुंदर बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
कोई अपनी ताक़त पर
जब सर उठा इठलाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
हुक़ूमतों का घमंड-गुरूर
जब पर्वत सा बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
दौर जब नाइंसाफ़ी का
हद ही पार कर जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
जब-जब देश का… pic.twitter.com/UHEk8OBwmu
अंधेरे में रास्ता खोजने का सुपरह्यूमन आइडिया: कुत्तों के सिर पर बांधी टॉर्च, वायरल हुआ देसी जुगाड़!
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: अमेरिका-ईरान में बढ़ा टकराव, क्रूड ऑयल के दाम बढ़े
जंतर-मंतर पर बवाल: कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा- हुड़दंग स्वीकार्य नहीं
चलो संसद मार्च के दौरान बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत; वीडियो में देखें कैसे ले जाया गया सुरक्षित स्थान पर
धुआं युवाओं पर, आंसू सरकार की आंखों में : रोहित पवार ने केंद्र को दी सीधी चेतावनी
अभिषेक नंबर-1 , गिल दूसरे पर: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में छाए ये भारतीय धुरंधर
वायरल वीडियो: जब बूढ़ी मां को थी सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत, बेटे का यह प्यार देख नम हो गईं दुनिया की आंखें
सीजेपी और जेपी नड्डा के बीच मैराथन बैठक: क्या खत्म होगा प्रदर्शन?
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM: पेपर लीक पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी
जन नायकन का टीजर रिलीज: सीएम विजय के दमदार एक्शन अवतार ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका