प्रदर्शन में शामिल हुईं दिग्गज अभिनेत्री सोमवार को राजधानी दिल्ली में हुए चलो संसद विरोध प्रदर्शन के दौरान मशहूर अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद शबाना आजमी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। केरल भवन के पास धरने पर बैठीं शबाना को असहज महसूस होने लगा, जिसके बाद उन्हें वहां से हटाना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री काफी कमजोर दिख रही हैं और कुछ लोग उनका हाथ पकड़कर उन्हें सहारा देते हुए ले जा रहे हैं। भीड़ और अफरा-तफरी के बीच, वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षा गार्डों से गेट खोलने की गुहार लगाई। गार्ड से कहा गया, ये शबाना मैम हैं, पूर्व राज्यसभा सांसद हैं, आप नहीं जानते क्या? इसके बाद उन्हें सुरक्षा केबिन में ले जाकर बैठाया गया।
भीड़ और गर्मी बनी परेशानी की वजह शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, जंतर-मंतर पर अत्यधिक गर्मी, उमस और भीड़ के कारण अभिनेत्री का स्वास्थ्य बिगड़ा। उन्हें चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत महसूस हुई थी। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक मेडिकल अपडेट नहीं आया है, लेकिन फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
हिंसा के आरोपों पर दिया करारा जवाब अपनी तबीयत बिगड़ने से पहले, शबाना आजमी ने पीटीआई से बातचीत में स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमारा हिंसा का कोई इरादा नहीं है। संविधान ने हमें विरोध करने का अधिकार दिया है और हम गांधीजी के अहिंसा के मार्ग पर चल रहे हैं।
मुद्दे से भटकाने का आरोप बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर उठ रहे सवालों पर भी शबाना ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, आप लोग बार-बार केवल बॉलीवुड सितारों की अनुपस्थिति पर बात कर रहे हैं, जबकि उद्योगपतियों और कारोबारियों की गैरमौजूदगी पर चुप्पी साधे हैं। ऐसे सवाल पूछकर आप असली मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं।
पीएम मोदी को लिखा है पत्र बता दें कि शबाना आजमी लगातार इस मुद्दे पर मुखर हैं। प्रदर्शन से एक दिन पहले उन्होंने जंतर-मंतर पर मुलाकात के दौरान बताया था कि उन्होंने और जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बातचीत की अपील की थी। उन्होंने कहा, हमने इसे सार्वजनिक मुद्दा नहीं बनाना चाहा, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर हमें सड़क पर उतरना पड़ा।
Shabana Azmi felt quite unwell at Jantar Mantar today due to the heat and suffocation.
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) July 20, 2026
She reportedly experienced dizziness and loose motions as well. I don t know what she might have eaten or drunk at Jantar Mantar.
Hopefully, she recovers soon,both physically and mentally. pic.twitter.com/5vTLD04thS
ट्रंप का टैरिफ बम : कनाडा के सामानों पर 50% टैक्स का ऐलान, व्यापारिक जंग की आहट
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला: छात्रों पर लाठी नहीं, जवाब दो
गुरुग्राम: सोसायटी में खेलते समय सिर पर गिरा भारी-भरकम बास्केटबॉल पोल, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना
शहीद दिवस से पहले कोलकाता में सियासी संग्राम: ममता बनर्जी ने रातभर मंच पर दिया पहरा
WI vs NZ: जीत के करीब आकर फिसली वेस्टइंडीज, सैंटनर की दिलेरी से न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा
नीट विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की नाराजगी का असली कारण क्या है?
सोनम वांगचुक का ऐलान: जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, जारी रहेगा मेरा अनशन
कटवा ली नाक : रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर भड़के मोहम्मद कैफ, आलोचकों को दिया करारा जवाब
मम्मी-पापा की शादी देख झूम उठे बच्चे: सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हीं मासूमों की मस्ती