पश्चिम बंगाल में 21 जुलाई को मनाए जाने वाले शहीद दिवस से ठीक पहले कोलकाता हाई-वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बन गया। सोमवार देर रात बिड़ला प्लैनेटेरियम के पास बने रैली स्थल पर जमकर हंगामा हुआ।
बीजेपी पर तोड़फोड़ का आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े गुंडों ने रात के अंधेरे में सभा स्थल पर हमला किया। ममता का दावा है कि आरोपियों ने मंच में तोड़फोड़ की, बिजली की लाइनें काट दीं और पार्टी के पोस्टर व बैनर फाड़ दिए।
मंच पर ही डटी रहीं ममता आरोप सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ममता बनर्जी ने खुद मोर्चा संभाला और अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरी रात कार्यक्रम स्थल पर डटी रहीं। टीएमसी नेताओं का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
समर्थकों को रोकने का दावा ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस और बीजेपी मिलकर शहीदों के परिवारों को कार्यक्रम में आने से रोक रहे हैं।
दो अलग-अलग कार्यक्रमों से बढ़ी तपिश शहीद दिवस पर इस बार कोलकाता में दो अलग-अलग कार्यक्रम होने जा रहे हैं। बिड़ला प्लैनेटेरियम के सामने ममता बनर्जी की मुख्य सभा होगी, वहीं ऋतब्रत बनर्जी का खेमा मेयो रोड पर अपनी अलग रैली करेगा। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इन कार्यक्रमों को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है।
विधानसभा में भी दिखा असर राजनीतिक गहमागहमी के बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही पर भी इसका असर पड़ा। स्पीकर रथिंद्र बोस ने मंगलवार को सदन में दो घंटे के विशेष भोजन अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि ममता बनर्जी और ऋतब्रत गुट के विधायक अपने-अपने कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 1993 को कोलकाता में पुलिस फायरिंग में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में टीएमसी हर साल यह दिन मनाती है। इस बार के घटनाक्रम ने राज्य में सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।
*It is 1 am & we are all keeping a vigil on the 21st July stage after marauding BJP goons on bikes came and broken our sound system & damaged the stage. Why the bhoy, big daddies? pic.twitter.com/7efiL8vcoq
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 20, 2026
कमरे में आई, बिना इजाजत Kiss किया... : ट्रेनी IPS ऑफिसर का सुसाइड का प्रयास, महिला साथी ने लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर: रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़, ई-रिक्शा की छत पर चढ़कर युवतियों ने किया खतरनाक स्टंट
हवा में ही होगा मच्छरों का एनकाउंटर : अमेरिकी स्टार्टअप ने बनाया घातक माइक्रो-ड्रोन
टोंक में दहशत: शराब की दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
वायरल वीडियो: जब बूढ़ी मां को थी सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत, बेटे का यह प्यार देख नम हो गईं दुनिया की आंखें
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- पीएम मांगें माफी, गृह मंत्री दें इस्तीफा
रूसी हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत पर भारत सख्त, मॉस्को को जारी किया कड़ा संदेश
शादी का सबसे यादगार तोहफा: दोस्तों ने AI से बनाई कपल की टाइम-ट्रैवल लव स्टोरी, भावुक हुई दुल्हन
RML अस्पताल में जेपी नड्डा: घायलों का जाना हाल, डॉक्टरों के साथ की मैराथन बैठक
कटवा ली नाक : रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर भड़के मोहम्मद कैफ, आलोचकों को दिया करारा जवाब