सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक 15 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अँधेरे रास्ते पर रोशनी करने का ऐसा तरीका निकाला है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो रात के समय का है, जहां सड़क पर घना अंधेरा छाया है। फुटेज में दो कुत्ते चलते हुए नजर आते हैं, जिनके सिर पर टॉर्च बांधी गई है। टॉर्च की लाइट सीधी दिशा में पड़ रही है, जिससे रास्ता रोशन हो रहा है। वीडियो में पीछे एक व्यक्ति भी दिखाई देता है जिसके सिर पर सामान का बोझ लदा है।
हाथ खाली रखने का नायाब तरीका शख्स ने यह देसी जुगाड़ अपनी सुविधा के लिए अपनाया है। कुत्तों के सिर पर लाइट बांधने से उसे टॉर्च हाथ में पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे वह अपने दोनों हाथों से सिर पर रखे सामान को संभाल पा रहा है और कुत्ते उसके साथ-साथ रोशनी करते हुए चल रहे हैं।
लोगों ने जमकर लिए मजे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। क्लिप को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे देसी इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना बता रहा है, तो कोई मजाक में लिख रहा है कि अब कुत्ते सिर्फ घर की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि टॉर्चमैन का काम भी बखूबी निभा रहे हैं।
यह वीडियो साबित करता है कि मुसीबत आने पर जुगाड़ निकालने में भारतीयों का कोई सानी नहीं है। हालांकि, यह तरीका कितना सुरक्षित है, इस पर यूजर्स के बीच बहस भी छिड़ी हुई है।
डिस्क्लेमर: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। हम इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
Dogesh Bhai Day by Day This is called desi jugaad 🐶 pic.twitter.com/pFcqNJEF93
— PRAMOD SINGH RAGHUVANSHI (@pramodsin1) July 19, 2026
सिक्किम टनल हादसा: भूस्खलन में दबे 27 मजदूर, 8 शव बरामद; मीथेन गैस ने बढ़ाई रेस्क्यू टीम की मुश्किलें
यमराज आज छुट्टी पर थे! झरने के पास सेल्फी के चक्कर में शख्स के साथ हुआ खौफनाक हादसा
पिकएक्स माउंटेन के नीचे फिर सुलग रहा ईरान का परमाणु कार्यक्रम? मोसाद का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच: फ्लाइट में पायलट ने किया ऐसा प्रैंक, खुशी बदल गई सन्नाटे में
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: बाढ़ से 17 की मौत, अमरनाथ यात्रा रोकी गई; स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में
पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं , क्रिकेट के सिकंदर की भारत के खिलाफ बड़ी ललकार
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की नाराजगी का असली कारण क्या है?
यूपी को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार: 330 KM लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी संभव
नवजात के साथ क्रूरता का दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल, क्या है सच्चाई?
Jantar Mantar से लेकर Nadda के दफ्तर तक: NEET पेपर लीक और CJP की मुलाकात पर क्या बोले JP Nadda?