जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक और घंटाघर समेत कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा पर रोक खराब मौसम और लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्री अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। लद्दाख के कारगिल और जम्मू-कश्मीर की गुरेज़ घाटी में बादल फटने और मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। कारगिल के कई गांवों में घर, सड़कें और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर उठे सवाल लाल चौक और शहर के अन्य हिस्सों के डूबने के बाद श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलती दिख रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में बारिश के पानी के प्रबंधन और ग्राउंडवॉटर रिचार्ज के लिए कोई एकीकृत सिस्टम मौजूद ही नहीं है।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिए जांच के आदेश मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जलभराव की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महज कुछ घंटों की बारिश ने यह साबित कर दिया है कि ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। सरकार ने इस विफलता की जांच के लिए बाहरी ऑडिट के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दिए गए ठेकों और अब तक हुए कामों की गहन समीक्षा की जाएगी।
क्या हुआ स्मार्ट सिटी का काम? बता दें कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 3,634 करोड़ रुपये की लागत से 161 परियोजनाएं पूरी की जानी थीं। श्रीनगर नगर निगम का दावा है कि काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन हकीकत में पहली बारिश ने ही इन दावों को धो दिया है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
*लद्दाख के कारगिल और जम्मू-कश्मीर की गुरेज़ घाटी में मूसलाधार बारिश और बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कारगिल के करकिचू, बुदगाम और चोसकोर गांवों में कई मकानों, सड़कों, वाहनों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) July 20, 2026
राहत की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और… pic.twitter.com/KC3KhTTRAO
हम किसी से कम नहीं , भारत के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए सिकंदर रजा ने दिया बड़ा बयान
हवा में पलटी कार, सड़क पर दिखा ऐसा मंजर जिसे देखकर दंग रह जाएंगे आप
यमराज आज छुट्टी पर थे! झरने के पास सेल्फी के चक्कर में शख्स के साथ हुआ खौफनाक हादसा
तनाव चरम पर: ट्रंप का कनाडा पर 50% टैरिफ का वार, बोले- जंगल की आग से खराब हुई हमारी हवा
रूसी हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत पर भारत सख्त, मॉस्को को जारी किया कड़ा संदेश
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: किसान महारैली के चलते आज इन रास्तों पर जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
किसान दिल्ली आए तो संसद छोड़ भाग जाएगी मोदी सरकार : संजय राउत का तीखा हमला
बिहार: एक बाइक पर सवार हुए 4 पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो देख जनता ने पूछा- क्या इनका भी कटेगा चालान?
NEET पेपर लीक पर पहली बार गरजे PM मोदी: विपक्ष को नसीहत और दोषियों के लिए सख्त चेतावनी
सिक्किम टनल हादसा: मीथेन ब्लास्ट और भूस्खलन का कहर, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी