चित्रकूट में एक 26 वर्षीय संविदा बिजली लाइनमैन शिवशंकर शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी गांव में शिवशंकर का शव एक पेड़ से लटका मिला। परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दरोगा अजहर जमाल द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना का नतीजा बताया है।
मृतक के पिता राजेश कुमार शुक्ला ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि सरधुआ थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजहर जमाल ने उनके बेटे को जेल भेजने और 10 साल तक सड़ने की धमकी दी थी। परिजनों का दावा है कि दरोगा ने इस मामले में पहले 2 लाख रुपये वसूले थे और अब 3 लाख रुपये की और मांग कर रहा था। परिवार के पास मौजूद कथित ऑडियो क्लिप में दरोगा को धमकाते हुए सुना जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवशंकर का एक मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध था। करीब 8 महीने पहले यह मामला थाने पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। परिजनों का कहना है कि समझौते के बाद भी युवती लगातार शिवशंकर को फोन करती थी। जब शिवशंकर ने युवती के पिता से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने कथित तौर पर दरोगा अजहर जमाल के जरिए उसे धमकाना शुरू कर दिया।
मृतक शिवशंकर अपने पीछे एक सुसाइड नोट और एक डायरी छोड़ गया है। डायरी में 15 ऐसे मोबाइल नंबरों की सूची है, जिनसे उसे धमकियां मिलती थीं। सुसाइड नोट में उसने युवती के पिता को चेतावनी देते हुए लिखा था कि उनकी बेटी उसे लगातार परेशान कर रही है। परिवार ने इन सबूतों को पुलिस को सौंपते हुए जांच की गुहार लगाई है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद चित्रकूट पुलिस ने दरोगा अजहर जमाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (CO) राजापुर को सौंप दी गई है। पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, पूर्व में लड़की के पिता ने शिवशंकर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि शिवशंकर युवती के परिजनों को लगातार परेशान कर रहा था, जिसके चलते दरोगा ने उसे सख्त लहजे में आगाह किया था।
फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह और दरोगा की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
*#चित्रकूट: राजापुर थाना क्षेत्र के महुवा गांव के सुरजवापुरवा में एक लाइनमैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची @chitrakootpol ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर… pic.twitter.com/dnZIPyninP
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 18, 2026
संसद में गद्दार बेंच का उदय: महुआ मोइत्रा का सरकार पर जोरदार हमला
वनडे में फिर से बादशाहत कायम करेगी टीम इंडिया? इन 4 गेम चेंजर्स की वापसी से बदलेगी तस्वीर
राहुल गांधी के गले लगने वाले पिता ने तुड़वाया अनशन: दिल्ली में क्या है पूरा मामला?
एक देश, 4 बड़े मोर्चे: दिल्ली से ऋषिकेश तक सरकार के खिलाफ क्यों सड़कों पर है जनता?
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का जोरदार हल्ला बोल: खड़गे ने मोदी सरकार से माँगा हिसाब
इंग्लैंड के बाद अब जिम्बाब्वे की बारी: क्या जीत की पटरी पर लौटेगी टीम इंडिया ?
संसद मार्च का ड्रोन वीडियो बना मुसीबत: दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, मामला गंभीर
क्या यह कोई युद्ध का इलाका है? प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस चलने के बाद गरमाई राजनीति
16 दिन का अनशन, अस्पताल से अमित भटनागर की दो टूक: जबरदस्ती की तो पानी भी त्याग दूंगा
1 मिनट 20 सेकंड में ढेर हुआ पाकिस्तानी पहलवान , संग्राम सिंह बने एशिया के पहले भारतीय MMA चैंपियन