सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुन्नीसैदपुर के पास बागमती नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई, जिससे नदी में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन तत्परता दिखाई और लोगों की जान बचा ली।
अंतिम संस्कार से लौट रहे थे ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, खड़का गांव के मोहम्मद फरहान के निधन के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें दफनाने के लिए नदी के दूसरी ओर स्थित कब्रिस्तान गए थे। अंतिम रस्म पूरी कर वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। नाव नदी की बीच धारा में संतुलन खो बैठी और पलट गई।
क्षमता से दोगुनी थी यात्रियों की भीड़ हादसे का मुख्य कारण नाव का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। नाव की क्षमता केवल 15 से 20 लोगों की थी, जबकि उस पर 40 से अधिक लोग सवार थे। तेज बहाव और अत्यधिक वजन के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया। घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पलटने का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है।
ग्रामीण बने देवदूत नाव पलटते ही नदी के किनारे मौजूद ग्रामीण किसी देवदूत की तरह नदी में कूद पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर गांव के लोग समय पर नहीं पहुंचते, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि इस घाट पर पुल या सुरक्षित नावों का अभाव है।
नेपाल की बारिश से बढ़ा खतरा नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बागमती और कोसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडे ने सभी संबंधित विभागों को बाढ़ के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कोसी बराज से छोड़े गए 2 लाख से अधिक क्यूसेक पानी ने निचले इलाकों के निवासियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
प्रशासन अब लोगों से अपील कर रहा है कि नदी के उफान पर होने के कारण जलमार्ग का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें और क्षमता से अधिक नावों पर सवार न हों।
*बिहार के सीतामढ़ी में ओवरलोड होने से बागमती नदी में पलटी नाव
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) July 19, 2026
करीब 35 से 40 यात्रियों के सवार होने के कारण नाव नदी के बीच असंतुलित होकर पलट गई। pic.twitter.com/kkECMp91ah
शोर नहीं तो मजा नहीं : तूफानी शतक के बाद रोहित शर्मा का संन्यास की खबरों पर करारा प्रहार
नौकरी के नाम पर मार्कशीट का बंधक: इंदौर में फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरफ्तार
अब हाईवे का सफर होगा सुरक्षित: बस एक क्लिक में करें गड्ढों और जाम की शिकायत
₹250 की किताब सिर्फ ₹50 में! लड़की की धाकड़ बार्गेनिंग देख दंग रह गए लोग
CJP प्रदर्शन: छात्रों को करंट दिया, छात्राओं के कपड़े फाड़े , डिंपल यादव का सरकार पर तीखा वार
सोनम वांगचुक के अनशन की शर्तों पर विवाद: क्या आंदोलन को मिल रहा है सम्मानजनक अंत?
दिल्ली की सड़कों पर ऑटो में सीएम: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए उमर अब्दुल्ला का दिल्ली कूच
सोनम वांगचुक की अपील पर अभिजीत डिपके ने तोड़ा अनशन, सरकार के साथ बातचीत की सुगबुगाहट
सीजेपी का चलो संसद मार्च: जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील
जेडी वेंस चौथी बार बने पिता: 150 साल पुराना इतिहास दोहराकर रचा अनोखा कीर्तिमान