दिल्ली: नीट (NEET) धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन शनिवार को अचानक हिंसक रणभूमि में बदल गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके पर महिला कार्यकर्ता बरखा त्रेहन द्वारा नीली स्याही फेंके जाने के बाद वहां भारी बवाल मच गया। पुलिस ने बरखा को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अब उन्होंने घटना को लेकर बेहद गंभीर और शर्मनाक आरोप लगाए हैं।
हिरासत में लिए जाने के बाद बरखा त्रेहन ने सफाई देते हुए कहा कि वे एक कट्टर सनातनी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंच से अभिजीत दीपके और उनके साथी खुलेआम भगवान श्रीराम और माता सीता का मजाक उड़ा रहे थे। बरखा के मुताबिक, यह सब देखकर उनका आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने विरोध स्वरूप स्याही फेंकी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकना नहीं, बल्कि अपने आराध्य का अपमान न सहना था।
बरखा ने इस पूरे आंदोलन पर सवाल उठाते हुए इसे एक राजनीतिक ड्रामे का नाम दिया है। उन्होंने दावा किया कि कॉकरोच पार्टी का नीट परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। बरखा ने आरोप लगाया कि ये लोग समाजसेवी सोनम वांगचुक को मोहरा बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे अतीत में अन्ना हजारे के आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाया गया था।
सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए बरखा ने बताया कि स्याही फेंकने के बाद मंच पर मौजूद लोगों ने उनके साथ बर्बरता की। उन्होंने रोते हुए आरोप लगाया, उन लोगों ने मुझे घेर लिया, मेरे बाल नोचे, शरीर पर खरोंचें दीं, यहां तक कि मेरे ब्रेस्ट को भी दबाया गया। मेरी उंगलियां और हाथ बुरी तरह जख्मी कर दिए गए। उन्होंने दावा किया कि अगर मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो वे लोग उन्हें जान से मार देते।
घटना के बाद अभिजीत दीपके ने तंज कसते हुए इसे जय भीम और नीला रंग बताया। वहीं, बरखा त्रेहन ने भी जय श्री राम के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नारों से आयोजकों को आपत्ति थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और घटनास्थल के वीडियो फुटेज की गहन जांच कर रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Delhi: On throwing ink on CJP founder Abhijeet Dipke, self-described men’s rights activist Barkha Trehan says, “I am not at all opposed to peaceful protest. I have no affiliation or connection with any political party. The event currently underway, involving those… pic.twitter.com/K9BcsJI1b6
— ANI (@ANI) July 19, 2026
रामायण का सीक्रेट सुपरस्टार : रणबीर-साई पल्लवी नहीं, यश ने इस एक्टर को बताया फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज!
ओमान में फंसी हैदराबाद की मां: 15 घंटे का काम, न सैलरी न खाना, दूतावास में काटी रात
लॉर्ड्स वनडे से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई ने दी चोट की जानकारी
संसद मार्च से पहले योगेंद्र यादव का पंचशील मंत्र, बोले- हिंसा नहीं, अनुशासन ही जीत दिलाएगा
लॉर्ड्स पर हिटमैन का ऐतिहासिक शतक: आलोचकों को रोहित का करारा जवाब, क्या यशस्वी जायसवाल को करना होगा और इंतज़ार?
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक: गंभीर के रिएक्शन ने तोड़ीं सारी अफवाहें
ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारतीयों के लिए रेड अलर्ट: दूतावास ने जारी की सख्त ट्रैवल एडवाइजरी
सोनम वांगचुक की जगह अब पत्नी गीतांजलि संभालेंगी मोर्चा, बोलीं- सरकार डरी हुई है
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की कंटेस्टेंट साक्षी झा पर गिरी गाज? पुरुषों पर विवादित टिप्पणी के बाद मचा बवाल
सोनम वांगचुक का हो रहा अन्ना हजारे जैसा इस्तेमाल : अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा का बड़ा खुलासा