नई दिल्ली: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रथम संकल्प इवेंट के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों के सामने अपने किरदारों और फिल्म के विजन को साझा किया।
यश ने खोला राज इवेंट के दौरान जब केजीएफ स्टार यश मंच पर आए, तो ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यश ने नमित मल्होत्रा के साथ काम करने का मौका मिलने पर आभार जताया और रणबीर कपूर व साई पल्लवी के काम की जमकर सराहना की।
कौन है सरप्राइज पैकेज? सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि यश किसे फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज मानते हैं। मंच से यश ने लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे का नाम लिया। उन्होंने कहा, रवि ने लक्ष्मण के रूप में अद्भुत काम किया है। मुझे लगता है कि वे इस फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइज पैकेज हैं और जल्द ही हम सभी उनके जबरा फैन बनने वाले हैं।
दो पार्ट में आएगी रामायण नितेश तिवारी की यह महत्वाकांक्षी फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
यश का वर्कफ्रंट रामायण के अलावा यश अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अगस्त में आने वाली इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिलहाल फिल्म के टीजर और गानों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है।
#Yash voice🔥🔥
— अपना Bollywood🎥 (@Apna_Bollywood) July 18, 2026
The depth and intensity is absolutely powerful.
Good speech 👏 #Ramayana pic.twitter.com/e7tPkXst7p
बंगाल की खोई हुई विरासत को फिर से मिलेगी ताकत: अमित शाह का बड़ा दावा
रामायण में सीता बनीं साई पल्लवी पर अन्नू कपूर का तीखा प्रहार, बोले- कौन हैं ये लोग?
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: पुंछ-राजौरी में बादल फटने से 11 मौतें, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार: केरल में सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
अखिलेश के PDA को पंक्चर करने का ओवैसी का मास्टर प्लान , यूपी की सियासत में मची खलबली
20 जुलाई संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर डटे रहने की अपील, सोनम वांगचुक का अस्पताल से आया संदेश
लैब से खेतों तक का सफर: किसानों की तकदीर बदल रही नई तकनीक, शिवराज सिंह चौहान ने खोली सफलता की राह
पति को पीटना चाहती हूं : कॉमेडियन समय रैना के शो में कंटेस्टेंट का बयान, क्या चली गई सरकारी नौकरी?
लॉर्ड्स की बालकनी में खत्म हुई तकरार? रोहित-गंभीर के वायरल वीडियो ने फैंस को दी बड़ी राहत
रेलवे की बेडशीट का कुर्ता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, छिड़ी बहस