इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की कंटेस्टेंट साक्षी झा इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। शो में अपनी विवादास्पद बातों और पुरुषों के प्रति नफरत जाहिर करने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब खबर है कि उन्हें अपनी टीचिंग जॉब से भी हाथ धोना पड़ा है।
शो के तीसरे एपिसोड में साक्षी झा ने पैनल और जजों के सामने खुद को मैन-हेटर करार दिया। उन्होंने दावा किया कि वह पितृसत्ता के लिए एक बुरा सपना हैं। उन्होंने अपने पिता और भाई तक से नफरत करने की बात कही। सबसे ज्यादा विवाद इस बात पर हुआ जब उन्होंने कहा कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं।
साक्षी की बातों से न केवल ऑडियंस बल्कि शो के जज भी हैरान रह गए। विशाल डडलानी, रघु राम और तन्मय भट्ट समेत सभी जजों ने उनकी परफॉर्मेंस को पूरी तरह नकारते हुए उन्हें जीरो मार्क्स दिए। हालांकि, साक्षी ने खुद को 8 अंक दिए थे, लेकिन उनकी सोच और बयानों को दर्शकों ने बेहद आपत्तिजनक माना।
सोशल मीडिया पर यह दावा जोर-शोर से किया जा रहा है कि बिहार में एक शिक्षिका के तौर पर कार्यरत साक्षी झा को उनके विवादित बयानों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बिहार सरकार, शिक्षा विभाग या संबंधित स्कूल की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, यह खबर अभी केवल एक सोशल मीडिया दावा बनी हुई है।
विवाद बढ़ने के बाद शो के होस्ट समय रैना ने साक्षी का बचाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि वे साक्षी के प्रति दयालु रहें। समय ने कहा, इंडियाज गॉट लेटेंट एक ऐसा मंच है जहां लोग कुछ भी कह देते हैं। वहां रहना आसान नहीं है। मेरा पुरुषों से अनुरोध है कि वे उन्हें ढेर सारा प्यार भेजें, ताकि उन्हें पता चले कि पुरुष भी अच्छे हो सकते हैं।
समय ने अंत में यह भी माना कि साक्षी के बयानों के कारण ही शो का यह एपिसोड इतना चर्चा में रहा और सफल हुआ। फिलहाल, साक्षी झा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
This gal #SakshiJha is being hated for her speech against men. But sakshi isn t just one, there are many woman on x who have this fantasy. May no man find such woman. #IndiasGotLatent #SamayRaina pic.twitter.com/8IlWaCXn5z
— Engr. Aditya (@biggboss_critic) July 18, 2026
कपड़े फाड़ो और तब तक मारो : भरूच में सरेआम दो बहनों को पीटने वाली दरिंदगी का वीडियो वायरल
फुटबॉल का सबसे बड़ा संयोग: जिस बच्चे को मेसी ने नहलाया, अब उसी से होगी वर्ल्ड कप फाइनल में खिताबी जंग
जिम्बाब्वे फतह को निकली टीम इंडिया: वैभव सूर्यवंशी समेत युवा सितारों पर टिकी निगाहें
वंदे मातरम् का अपमान अब पड़ेगा भारी: संसद के मानसून सत्र में सरकार लाएगी सख्त कानून
पेरू में कुदरत का कहर: एंडीज की पहाड़ियों में 5.5 तीव्रता के भूकंप से 5 लोगों की मौत, मची तबाही
जन्मदिन के मौके पर काशी के रंग में रंगीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक
केन-बेतवा बवाल: लाठी-गिरफ्तारी से नहीं, संवाद से चलता है लोकतंत्र , उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा प्रहार
नेशनल अवॉर्ड का डबल जश्न: ‘ओम’ के सेट पर धनुष और ममूटी ने काटा केक, खुशी से झूम उठी फिल्म की टीम
लॉर्ड्स में टीम इंडिया को दोहरा झटका: बुमराह और सुंदर क्यों हुए तीसरे वनडे से बाहर?
20 जुलाई संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर डटे रहने की अपील, सोनम वांगचुक का अस्पताल से आया संदेश