ईरान में गहराते सैन्य तनाव और अस्थिर सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बेहद गंभीरता बरतते हुए सभी भारतीयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल ईरान की यात्रा टालने की सलाह दूतावास ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में जो भारतीय नागरिक किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल अपनी यात्रा स्थगित कर दें। दूतावास का कहना है कि क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं और सुरक्षा माहौल बेहद अनिश्चित है, इसलिए सामान्य स्थिति बहाल होने तक यात्रा से बचना ही समझदारी है।
तत्काल लौटने का सुझाव जो भारतीय पहले से ही ईरान में रह रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों या भारत लौटने पर विचार करने को कहा गया है। दूतावास ने सलाह दी है कि भारतीय नागरिक उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से देश छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। यह कदम किसी भी संभावित संकट से बचने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।
सावधानी और निर्देशों का पालन करें जो भारतीय नागरिक किन्हीं कारणों से ईरान में बने रहना चाहते हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। उन्हें सार्वजनिक स्थानों, सैन्य ठिकानों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।
दूतावास में पंजीकरण है जरूरी सुरक्षा के मद्देनजर दूतावास ने ईरान में मौजूद तमाम भारतीयों से अपनी जानकारी तुरंत दर्ज कराने को कहा है। जिन लोगों ने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए संपर्क करें। आपातकालीन स्थिति में दूतावास आपकी मदद कर सके, इसके लिए पंजीकरण को अनिवार्य बताया गया है।
अपडेट्स पर रखें नजर दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे लगातार अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय समाचार माध्यमों से संपर्क में रहें। किसी भी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में दूतावास द्वारा सोशल मीडिया और वेबसाइट पर दिए जाने वाले लेटेस्ट अपडेट्स को देखते रहें ताकि समय रहते सुरक्षित कदम उठाए जा सकें।
Embassy of India in Iran- The recent days have seen an increase in levels of instability and conflict in Iran. In this light, the Embassy wishes to issue the following revised advisory:
— ANI (@ANI) July 19, 2026
a) Indian nationals intending to travel to Iran for any purpose should postpone travel for… pic.twitter.com/T5WP5jrwWk
संसद मार्च का मेला : सत्ता के केंद्र पर युवाओं का कब्ज़ा, योगेंद्र यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा की पिक्चर अभी बाकी है : क्या गंभीर और अगरकर लिखेंगे 2027 वर्ल्ड कप का सही क्लाइमैक्स?
फुटबॉल के मैदान से ज्यादा स्टैंड्स में छाए स्टार कपल्स, FIFA 2026 फाइनल बना रोमांस का अड्डा
आपत्ति है तो चुनाव लड़ें, सड़क पर अराजकता न फैलाएं : कंगना रनौत का विपक्ष पर तीखा प्रहार
बाइक चलाते वक्त पीछे देखना पड़ा भारी, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा बाइकर; देखें खौफनाक वीडियो
खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला: छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदे में चोरी, सत्ता में रहने का हक नहीं
अपराध मुक्त, विकास युक्त: बाराबंकी को 542 करोड़ की सौगात देते हुए बोले CM योगी
जंतर-मंतर पर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : टेंट उखाड़े, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; सरकार ने शुरू की बातचीत
सिक्किम टनल हादसा: मलबे में दबे 27 मजदूर, मीथेन गैस ने रेस्क्यू ऑपरेशन को बनाया बेहद चुनौतीपूर्ण
चलो संसद मार्च के दौरान बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत; वीडियो में देखें कैसे ले जाया गया सुरक्षित स्थान पर