संसद मार्च का नेतृत्व अब डॉ. गीतांजलि करेंगी नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च का नेतृत्व अब कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जगह उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो करेंगी। उन्होंने पुष्टि की है कि वे सोमवार के विरोध प्रदर्शन में अपने पति का प्रतिनिधित्व करेंगी और मार्च में मजबूती से शामिल होंगी।
सरकार की चिंता केवल एक दिखावा डॉ. गीतांजलि ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर सरकार की चिंता महज एक दिखावा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार वांगचुक की उपस्थिति से डर गई है। उन्हें डर था कि अगर सोनम मार्च का नेतृत्व करते, तो दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश से लाखों लोग उनके समर्थन में उतर आते।
छात्रों और अभिभावकों को दी चेतावनी मार्च में शामिल होने वाले छात्रों और अभिभावकों को सचेत करते हुए डॉ. गीतांजलि ने दो मुख्य बातें कहीं। उन्होंने शांति बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग जानबूझकर कार्यक्रम में बाधा डालने या इसे गलत दिशा देने की कोशिश कर सकते हैं।
कोर्ट से झटका, सफदरजंग में ही होगा इलाज दिल्ली हाई कोर्ट ने डॉ. गीतांजलि की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की मांग की थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वांगचुक हिरासत में नहीं हैं और सरकारी अस्पताल में उनके इलाज के फैसले को मनमाना नहीं माना जा सकता।
बिना अनुमति के अस्पताल में रखने का आरोप डॉ. गीतांजलि का आरोप है कि जंतर-मंतर पर नीट-यूजी धांधली के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक को बिना उनकी सहमति के वहां से हटाकर जबरन अस्पताल में रखा गया है। वहीं, वांगचुक ने फिलहाल ठोस आहार लेने से इनकार कर दिया है और वे केवल पानी का सेवन कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s wife Dr. Gitanjali Angmo says, I will definitely represent him (in tomorrow s protest). We filed an urgent petition today because, had we been allowed to shift today, we could have gone to Medanta and then arrived at the protest site by… pic.twitter.com/ISNI4PkAnW
— ANI (@ANI) July 19, 2026
दिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र: हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, मंगलराज पर गरमाई बिहार की सियासत
संसद से सड़क तक सपा का हुंकार : पेपर लीक और राम मंदिर चंदे पर घेरी सरकार
जंतर-मंतर पर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : टेंट उखाड़े, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; सरकार ने शुरू की बातचीत
क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी? ये 2 बड़े कारण ले सकते हैं उनकी जगह
मध्यप्रदेश में UCC का आगाज: क्या सभी के लिए समान कानून में आदिवासियों को छूट देना उचित है?
केतन-सिया की सगाई का वीडियो वायरल: मुझे सिया की हर बात पसंद है कहने वाले केतन का हुआ था कत्ल?
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM: पेपर लीक पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी
क्या वाकई बंद हो जाएंगे 11 करोड़ टीवी? जानें वायरल दावे का सच
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: अनशन जारी रखने की रखी शर्त