मेरठ के हस्तिनापुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है। एक स्कूल संचालक की हत्या के लिए उसकी पत्नी ने जो जाल बुना, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। सात साल के प्रेम विवाह का अंत एक ऐसी साजिश से हुआ, जिसे सुनकर हर कोई दंग है।
प्यार से शुरू हुई कहानी, नफरत पर खत्म 32 वर्षीय अतुल कुमार ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर दामिनी से लव मैरिज की थी। दामिनी पढ़ी-लिखी थी और दोनों हस्तिनापुर में अपना प्ले स्कूल चला रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन दो साल पहले स्कूल में वैन ड्राइवर तुषार की एंट्री ने सब बदल दिया। दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पति अतुल उनके रास्ते का सबसे बड़ा कांटा बन गया।
हर हथकंडा हुआ नाकाम, फिर चुना मौत का सांप अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दामिनी ने कई बार कोशिश की। कभी उसे कार से कुचलने की कोशिश की गई, तो कभी खाने में नशीली गोलियां मिलाकर उसे कमजोर किया गया। अतुल को इसकी भनक भी लगी, उसने अपनी सास से शिकायत भी की, लेकिन वह अपनी पत्नी की असलियत नहीं पहचान पाया। अंत में, उन्होंने एक बेहद खौफनाक रास्ता चुना—सांप से कटवाने का।
नींद में ही खत्म कर दी हस्ती 16 जुलाई की रात दामिनी ने अतुल के खाने में भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिला दीं। जब अतुल गहरी नींद में सो गया, तो उसने अपने प्रेमी तुषार को दो सपेरों के साथ घर बुलाया। घर के अंदर करैत सांप छोड़ा गया, जिसने अतुल को डस लिया। वारदात को अंजाम देकर दामिनी दूसरे कमरे में अपने बेटे के साथ सोने चली गई और सुबह रोने-धोने का नाटक शुरू कर दिया।
एक फोन कॉल और खुल गया राज सुबह दामिनी ने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा किया और बताया कि सांप के काटने से अतुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू की। पुलिस का शक तब गहराया जब दामिनी और तुषार की कॉल डिटेल खंगाली गई। घंटों की बातचीत और सपेरों की गिरफ्तारी के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस की गिरफ्त में विषकन्या और उसके साथी एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार, पूछताछ में दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने अपना गुनाह कबूल लिया है। पुलिस ने तुषार और दोनों सपेरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक चलता-फिरता परिवार, एक मासूम बच्चा और एक पति—दामिनी की सनक और अवैध संबंधों ने पल भर में सब कुछ राख में बदल दिया।
*Look at this ugly: she had everything but a basic human conscience!
— Alok Sharma (@ThusSpokeDharma) July 19, 2026
A 35 year old man, Atul Panwar, built a life, started a school in Meerut to secure his family s future, and trusted his wife Damini.
What did he get in return?
A cold blooded, psychopathic murder plot… pic.twitter.com/MyuZyTnL7H
नीट 2026 रिजल्ट: OMR में अच्छे अंक, स्कोरकार्ड में फेल ? छात्रों के दावों से मचा हड़कंप
₹13 लाख की कमाई, ₹1 लाख का मुनाफा: डोसा रेस्टोरेंट मालिक ने खोली फूड बिजनेस की कड़वी सच्चाई
रामायण का सीक्रेट सुपरस्टार : रणबीर-साई पल्लवी नहीं, यश ने इस एक्टर को बताया फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज!
विंबलडन में शुभमन गिल और अंजलि तेंदुलकर की मुलाकात, सचिन के अंदाज ने बढ़ाई चर्चा
दिल्ली में खूनी शनिवार: वाटर सप्लायर को गोलियों से भूना, तो जहांगीरपुरी में सलून के अंदर युवक की निर्मम हत्या
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का बड़ा फैसला: इस एक शर्त पर कल तोड़ेंगे भूख हड़ताल
# हैदराबाद की पिच पर मेसी और रेवंत रेड्डी का मैजिक : वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
सलमान खान का बदला लुक देख फैंस हैरान, क्या भाईजान की सेहत को लेकर है कोई परेशानी?
राम मंदिर चंदा विवाद: राहुल गांधी और खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, ऑडिट की मांग से गरमाई सियासत
मानसून सत्र से पहले सरकार की विपक्ष से बड़ी अपील: लोकतंत्र के लिए संसद का चलना जरूरी