सुल्तानपुर: खाकी वर्दी के सख्त अनुशासन के बीच पली-बढ़ी श्रेया मिश्रा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुल्तानपुर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के एसपी ब्रजेश कुमार मिश्रा की बेटी श्रेया का चयन देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी (IIT) खड़गपुर के जियोस्पेशियल एकेडमी में पीएचडी के लिए हुआ है।
चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया को किया पार आईआईटी खड़गपुर के इस रिसर्च प्रोग्राम में प्रवेश पाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। श्रेया ने तीन चरणों वाली अत्यंत कठिन और प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार कर यह मुकाम हासिल किया है। पिता ब्रजेश कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि श्रेया की निरंतर मेहनत और शैक्षणिक समर्पण का परिणाम है।
अत्याधुनिक विषयों पर करेंगी रिसर्च श्रेया अब रिमोट सेंसिंग और जीआईएस (GIS) जैसे संवेदनशील और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर अपना शोध कार्य करेंगी। इस रिसर्च प्रोग्राम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह उन्हें विदेशों में जाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे उनके करियर को वैश्विक पहचान मिलेगी।
पहले ही साबित कर चुकी हैं अपनी प्रतिभा श्रेया की यह सफलता अचानक नहीं मिली है। वर्ष 2025 में उन्होंने यूजीसी-नेट/जेआरएफ परीक्षा में 99.65 परसेंटाइल हासिल कर यह स्पष्ट कर दिया था कि वे अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी उड़ान भरने वाली हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि हमेशा से ही असाधारण रही है।
संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने का सपना आईआईटी खड़गपुर से मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ उठाकर श्रेया का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र (UN) के विभिन्न कार्यक्रमों, जैसे यूएनईपी (UNEP) और यूएनडीपी (UNDP) से जुड़ना है। वह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपना योगदान देना चाहती हैं।
गौरवान्वित हैं पिता बता दें कि श्रेया के पिता ब्रजेश कुमार मिश्रा 1997 बैच के राज्य पुलिस अधिकारी हैं और उन्हें 2019 में कुंभ मेला मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे सुल्तानपुर जिले को गौरवान्वित किया है। श्रेया की यह यात्रा आज देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
*साथियों, आज मेरे परिवार और मित्रों के लिए अत्यन्त गर्व एवं हर्ष का दिन है | मेरी पुत्री श्रेया मिश्रा का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के जियोस्पेशियल अकादमी में पीएच.डी. कोर्स हेतु हो गया है | वह वहाँ रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर… pic.twitter.com/jR2WQDkEnu
— Brajesh Mishra, IPS (@BrajeshIPS1971) July 18, 2026
राजधानी लखनऊ में नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर चल रहा था खेल
क्या रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म होने वाला है? जानिए सच और अटकलों का पूरा सच
वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रंप की एंट्री: ट्रॉफी सौंपेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, न्यू जर्सी में होगा सितारों का जमावड़ा
पश्चिम एशिया में महायुद्ध का खतरा: ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी और पावर प्लांट को बनाया निशाना
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका: डायमंड हार्बर में TMC के आलीशान दफ्तर पर चला बुलडोजर
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: रणदीप हुड्डा का शानदार डेब्यू, स्वतंत्र वीर सावरकर को मिला बड़ा सम्मान
गणित में 51 अंक, फिर अंतरिक्ष में फतह: पवन चंदाना की कहानी जो हर युवा को प्रेरित करेगी
राम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं: नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत पर साधा निशाना
वापस आ जाओ, एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा : बागी नेताओं पर बरसे अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोज़र, बंगाल की राजनीति में उबाल