महाराष्ट्र की उप-राजधानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का गढ़ माने जाने वाले नागपुर में आज उद्धव ठाकरे ने सियासी शंखनाद किया। राम नगर स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर में रामरक्षा महाआरती के जरिए उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। इस दौरान उनके साथ संजय राउत, आदित्य ठाकरे और महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
फडणवीस को उनके ही घर में चुनौती भाषण की शुरुआत में ही उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस पर सीधा हमला बोला। फडणवीस की उस चुनौती का जवाब देते हुए, जिसमें उन्हें रामरक्षा बोलने को कहा गया था, उद्धव ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, फडणवीस जी, रामरक्षा बोलना आपका काम हो सकता है, लेकिन राम की रक्षा करना हम राम भक्तों का काम है। हम सच्चे रामभक्त हैं।
सत्ता के लिए राम का नाम, काम मंदिर लूटने का उद्धव ठाकरे ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग राम के नाम पर सत्ता में आए, आज उन्हीं के राज में राम भक्तों को मंदिर बचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि मंदिर केवल राजनीति के लिए नहीं बनाए गए थे कि उन्हें बाद में लूटा जा सके। उन्होंने फडणवीस से स्पष्टीकरण मांगा कि वे मंदिर लूटने वालों के साथ हैं या राम की रक्षा करने वालों के साथ।
मोहन भागवत से पूछे चुभते सवाल आरएसएस मुख्यालय वाली धरती पर खड़े होकर उद्धव ने सरसंघचालक मोहन भागवत को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूछा, भागवत साहब, जिस तरह यह भाजपा सरकार काम कर रही है, क्या यही वह हिंदू राष्ट्र है जिसकी आपने कल्पना की थी? ठाकरे ने कहा कि आज राजनीतिक दल तोड़े जा रहे हैं, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और मंदिरों की तिजोरियां लूटी जा रही हैं।
रामराज्य और शिवशाही का संकल्प उद्धव ने अपने हिंदू राष्ट्र की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा कि असली हिंदू राष्ट्र वह है जहां न्याय हो। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदू राष्ट्र रामराज्य और शिवशाही वाला है, न कि ठेकेदारों को संरक्षण देने वाला। नागपुर की इस सभा और उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उद्धव ठाकरे हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा को उसी के गढ़ में घेरने की बड़ी रणनीति बना चुके हैं।
*‘रामरक्षा’ म्हणणं जरी तुमचं काम असलं, तरी रामरक्षा करणं हे आमच्या रामभक्तांचं काम आहे. pic.twitter.com/ZkLXDt40Fr
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 18, 2026
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: राजौरी में बाढ़ बहा ले गई 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
रामायणम् में हनुमान बनेंगे सनी देओल, बोले- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात
रोहित शर्मा के संन्यास पर फुल स्टॉप! लॉर्ड्स से सामने आए VIDEO ने फैंस को दी बड़ी राहत
क्या UNSC चुनाव में बिखर जाएगी इस्लामिक एकजुटता? भारत की दावेदारी से पाकिस्तान क्यों है डरा?
यूपी में चिराग पासवान का बड़ा दांव: सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, क्या एनडीए में मचेगी हलचल?
# हैदराबाद: मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रैक पर दिखा 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर, वीडियो वायरल
कुमाऊं-गढ़वाल अब करीब: रामनगर से देहरादून के लिए पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू
मध्य-पूर्व में सुलगी जंग: ईरान का पलटवार, कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर घातक ड्रोन हमला
लॉर्ड्स की बालकनी में गंभीर-रोहित की हंसी, सस्पेंस के बीच क्या इशारा कर गए हिटमैन ?
NCTE का बड़ा एक्शन: मध्य प्रदेश के चार B.Ed कॉलेजों की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित