नई दिल्ली में शनिवार (18 जुलाई 2026) को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इतिहास रच दिया है। उनकी फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
सावरकर की कहानी को पर्दे पर उतारा यह फिल्म महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है, जो 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में भारत की आजादी के लिए सावरकर के संघर्ष और उनके अदम्य साहस को बेहद बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
निर्देशन में हुड्डा का पहला कदम रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। अपनी मेहनत और लगन के लिए उन्हें इससे पहले स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
दिग्गज कलाकारों का रहा जमावड़ा फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अंकिता लोखंडे ने वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई का किरदार निभाया है। इसके अलावा अमित सियाल (गणेश दामोदर सावरकर), राजेश खेड़ा (महात्मा गांधी), चिराग पांड्या (नाथूराम गोडसे) और ब्रजेश झा ने सुभाष चंद्र बोस की भूमिका निभाकर फिल्म को प्रभावशाली बनाया।
यह सम्मान हम सभी का है : रणदीप हुड्डा नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भावुक रणदीप हुड्डा ने कहा, यह एक ऐसा पल है जिसे मैं अभी भी महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं। एक एक्टर, को-राइटर और पहली बार डायरेक्टर के तौर पर मैंने अपना सबकुछ इस फिल्म में लगा दिया था। वीर सावरकर के बलिदानों के सामने हमारी मेहनत कुछ भी नहीं है। यह सम्मान मेरी पूरी टीम का है।
अन्य विजेताओं पर एक नजर इस साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कई अन्य कलाकारों ने भी बाजी मारी है। यामी गौतम को फिल्म आर्टिकल 370 के लिए सराहा गया है, जबकि कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, अनुभवी अभिनेता ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर और संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुना गया है।
Randeep Hooda wins Best Debut Film of a Director at National Film Awards 2026.
— ANI (@ANI) July 18, 2026
In a press statement, Randeep Hooda says, Being announced as the winner of the National Award for Best Debut Director for Swatantryaveer Savarkar is a moment I’m still trying to process. This film… pic.twitter.com/1B0LLFy0g0
13 साल के बच्चे का तेज तंज, सुनकर नहीं रुक पाई DM की हंसी
मुंबई: सड़क पर सफेद पट्टी का विवाद गहराया, मनसे के उग्र प्रदर्शन के बाद BMC की एंट्री
मानसून का नया मूड : दिल्ली से बिहार तक कब होगी मूसलाधार बारिश? जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
अभिषेक बनर्जी के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोज़र, दक्षिण 24 परगना में भारी बवाल
लॉर्ड्स में ऐतिहासिक कदम: रोहित-विराट की जोड़ी रचेगी 400 अंतरराष्ट्रीय मैचों का इतिहास
सैमसंग टैबलेट्स हुए महंगे: ₹16,000 तक बढ़ी कीमतें, जानें अपने पसंदीदा मॉडल का नया रेट
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 20 बागी सांसदों को मिली अलग पहचान, लोकसभा में घटी TMC की ताकत
TMC के बागी सांसदों का NCPI में विलय मंजूर, संसद की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी नई ताकत
# हैदराबाद: मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रैक पर दिखा 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर, वीडियो वायरल
अंतरिक्ष में भारत की नई गूंज: विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग से रचा इतिहास