देश के कई राज्यों में उमस भरी गर्मी के बीच मानसून फिर से करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते के लिए देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है।
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का हाल दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन राहत अभी दूर है। IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में अगले 3 दिनों तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। हालांकि, मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर बढ़ने से जल्द ही इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों में अच्छी बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पूर्वी यूपी में 18 से 24 जुलाई तक तो वहीं पश्चिमी यूपी में 19 से 24 जुलाई के बीच बारिश का दौर चलेगा। बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य में बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पहाड़ों पर बरसेगा पानी पहाड़ी राज्यों में मानसून का असर सबसे ज्यादा दिखने वाला है। उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश होगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ बादल फटने जैसी स्थिति और भूस्खलन को लेकर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पूर्वोत्तर और मध्य भारत पर मेहरबान मानसून पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में 20 से 23 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा।
कब पूरी तरह लौटेगा मानसून? IMD के अनुसार, 20 से 24 जुलाई के बाद मानसून पूरी तरह अपनी सामान्य स्थिति में लौट आएगा। इसके बाद उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और भीषण उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। तब तक देश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की लुका-छिपी और छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 18, 2026
मुख्य बिंदु
(i) अगले 6–7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियाँ बनी रहने की संभावना है।
(ii) अरुणाचल प्रदेश तथा असम एवं मेघालय में 18 जुलाई को; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 18 एवं 19 जुलाई को;… pic.twitter.com/X8KrWiIm5l
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका: डायमंड हार्बर में TMC के आलीशान दफ्तर पर चला बुलडोजर
FIFA World Cup 2026: खिताबी जंग में करोड़ों की बारिश, विजेता और उपविजेता की प्राइज मनी जानकर दंग रह जाएंगे
अब शहीद कैप्टन सुनील के नाम से गूंजेगा कठुआ रेलवे स्टेशन, केंद्र ने दी मंजूरी
भीषण गर्मी का असर: ATM को ही बना लिया बेडरूम , वीडियो देख दंग रह गए लोग
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसा: धमाके में 8 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
ऑपरेशन जंतर-मंतर : सोनम वांगचुक को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस का सीक्रेट प्लान
सोनम वांगचुक पर पुलिसिया कार्रवाई: संजय राउत ने कहा- यह तानाशाही और ध्यान भटकाने की साजिश
तेहरान में ट्रंप का ताबूत : ईरान का अमेरिका को खुला अल्टीमेटम, युद्ध का बिगुल बजा?
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव: जॉर्डन में सैन्य ठिकानों पर हुए भीषण हमले, कई अमेरिकी सैनिक घायल
TMC के बागी लौटें तो 1 घंटे में छोड़ दूंगा पद: अभिषेक बनर्जी का बड़ा दांव