लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बक्शी का तालाब (BKT) इलाके से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं जब्त की गई हैं, जो सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही थीं।
गोपनीय सूचना पर वैन में हुई कार्रवाई एफएसडीए और बीकेटी पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली दवाओं की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। किसान पथ के मामपुर खड़ंजा मार्ग पर एक ओमनी वैन को रोककर तलाशी ली गई। वैन चालक कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद गाड़ी से 13 बोरियों में भरी 2,157 बोतलें बरामद हुईं।
इन नामी ब्रांडों की हो रही थी नकल बरामद दवाओं में Rubired (246 बोतल), ALKASOL Sugar Free (1,063 बोतल) और Mucaine Gel (848 बोतल) शामिल हैं। इन दवाओं की बाजार में कीमत लगभग 4.37 लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन बोतलों पर लगे लेबल, प्रिंटिंग और सुरक्षा फीचर्स असली ब्रांड से बिल्कुल अलग हैं।
अमीनाबाद थी खेप की मंजिल पुलिस ने मौके से माल निवासी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इन दवाओं को राज विक्रम सिंह और विनीत सिंह के कहने पर अमीनाबाद ले जा रहा था। यह इलाका दवाओं का बड़ा केंद्र माना जाता है, जहां से नकली दवाएं बाजार में खपाने की योजना थी।
फरार आरोपियों की तलाश तेज मुख्य आरोपी राज विक्रम सिंह और विनीत सिंह फिलहाल फरार हैं। पुलिस और औषधि विभाग की टीमें अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ये जहरीली दवाएं कहां तैयार की जा रही थीं और इनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है। सभी बरामद नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है ताकि उनकी गुणवत्ता की पुष्टि हो सके।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि दवाएं हमेशा अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध पैकिंग को देखकर तुरंत विभाग को सूचित करें।
*थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली दवाइयाँ बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) July 17, 2026
स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबार पर थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली औषधियाँ बरामद ।@Uppolice pic.twitter.com/10oMHjPiy3
पहाड़ों में कुदरत का कहर: हिमाचल और कारगिल में बादल फटने से तबाही, ठप हुआ जनजीवन
रोहित शर्मा के संन्यास पर फुल स्टॉप! लॉर्ड्स से सामने आए VIDEO ने फैंस को दी बड़ी राहत
सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ा रहस्य: डॉक्टर ने दावों पर उठाए सवाल, बोले- सरकारी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं
# हैदराबाद: मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रैक पर दिखा 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर, वीडियो वायरल
लॉर्ड्स की बालकनी में दूर हुई खटास , रोहित-गंभीर की हंसी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
भारत ने रचा इतिहास: पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च
शिवसेना के 6 बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय: क्या यह स्पीकर का फैसला या भाजपा-संघ की सोची-समझी चाल?
अर्जेंटीना के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तैयारी में स्पेन, रोद्री ने भरी हुंकार
अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान: विक्रम-1 की सफलता पर गदगद हुए पीएम मोदी, युवाओं की जज्बे को किया सलाम
वापस आ जाओ, एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा : बागी नेताओं पर बरसे अभिषेक बनर्जी