पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी छोड़कर जाने वाले बागी नेताओं को खुली चुनौती दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो नेता पाला बदल चुके हैं, वे केवल ईडी और सीबीआई के डर से ऐसा कर रहे हैं।
वापसी की शर्त पर कुर्सी छोड़ने को तैयार अभिषेक बनर्जी ने बागियों को ललकारते हुए कहा, जो लोग आज मुझे बुरा-भला कह रहे हैं, उनमें हिम्मत है तो वे वापस आकर दीदी (ममता बनर्जी) के साथ काम करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी के पद से इस्तीफा दे दूंगा। हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि उनकी भाजपा के साथ डील हो चुकी है।
भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं बागी अभिषेक ने आरोप लगाया कि बागी नेता अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि भाजपा की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, पुलिस और एजेंसियों से बचने के लिए उन्हें अभिषेक बनर्जी को गाली देना जरूरी लगता है। जब तक आप भाजपा की भाषा नहीं बोलेंगे, आप सुरक्षित नहीं रहेंगे।
सिर्फ डरपोक लोग ही हार मानते हैं बागी नेताओं को डरपोक करार देते हुए अभिषेक ने कहा कि किसी को भी पार्टी छोड़ने का अधिकार है, लेकिन ईडी का नोटिस मिलते ही पाला बदल लेना कायरता है। उन्होंने साफ कहा कि जो लड़ना नहीं जानते, वही लोग हार मानकर दूसरी पार्टियों की शरण में जाते हैं।
मुझ पर दर्ज हैं 30 से ज्यादा FIR अपनी निष्ठा और साहस का प्रदर्शन करते हुए अभिषेक ने बताया कि उन्हें भी ईडी, सीबीआई और राज्य पुलिस ने कई बार समन भेजा है। उन्होंने कहा, मुझे 10 से ज्यादा बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मेरे खिलाफ करीब 20 से 30 FIR दर्ज हैं। मैं भागा नहीं, बल्कि उनका सामना कर रहा हूं। मैंने तो हाई कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों की लिस्ट तक मांगी है।
Kolkata, West Bengal: TMC leader Abhishek Banerjee says, Those who left the party and are now abusing or blaming me today… I challenge them to return to Didi (Mamata Banerjee). If they do, I will resign from the party within an hour... But they won’t. They have made a deal with… pic.twitter.com/wD7dhHKeIt
— ANI (@ANI) July 18, 2026
संभल में गरजे योगी: अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, माफियाओं के जिन्न भी कब्र से निकालकर हिसाब होगा
चलती ट्रेन में चोरी पड़ी भारी: यात्री ने खिड़की से लटकाया चोर, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
बलूचिस्तान में पाक सेना पर बड़ा हमला: BLA ने बस उड़ाकर 45 जवानों को मार गिराया, कहा- पिक्चर अभी बाकी है
लद्दाख: 14,000 फीट की ऊंचाई पर धरती की गर्मी से रोशन होगा भविष्य, ONGC ने पूरा किया ऐतिहासिक प्रोजेक्ट
वानखेड़े का वादा और ऑस्ट्रेलिया में तकरार: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच दरार की इनसाइड स्टोरी
एमसीबी में डबल ड्यूटी का फजीहत: 27 शिक्षकों को सौंपा हॉस्टल का प्रभार, पढ़ाई होगी या हॉस्टल की रखवाली?
परिसीमन बिल पर विपक्ष में बड़ी सेंध: क्या सरकार के साथ खड़ी होगी डीएमके?
जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं : उद्धव ठाकरे के धार्मिक कार्यक्रम पर फडणवीस का तीखा प्रहार
मानसून सत्र से पहले सियासी बिसात: बागी TMC सांसदों को रिजिजू का न्योता, बढ़ी हलचल
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बढ़ा मालविनास विवाद: अमेरिका ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का किया बचाव