उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भगवान कल्कि की पावन भूमि संभल को 569 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए विरासत, विकास और माफिया राज पर करारी चोट की।
विरासत के अपमान पर विपक्ष को घेरा मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गुलामी की मानसिकता में जीने वालों को देश और गरीबों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे और रामनवमी की शोभायात्रा रोकते थे, उनसे विरासत के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने विपक्ष को सत्ता का भूखा करार देते हुए कहा कि इन्हें देश की कीमत पर सत्ता चाहिए।
अब संभल रुकने वाला नहीं सीएम योगी ने 2017 से पहले के संभल का जिक्र करते हुए कहा कि तब यहां एक वर्ग विशेष का डर था। उन्होंने कहा, तब एक तुर्क यहां आकर अपमानित करता था और खुद को बाबर का वंशज बताकर भारतीयों को चिढ़ाता था। लेकिन अब तुर्क की तुर्कई नहीं चल सकती, अब संभल में वही होगा जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा।
माफियाओं को दी सख्त चेतावनी विपक्ष पर पाप करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के संरक्षण में यहां के माफियाओं ने 10 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा था। उन्होंने ऐलान किया कि यह जमीन अब गरीबों, दलितों और पिछड़ों में बांटी जा रही है।
कब्र से निकलवाएंगे माफियाओं के जिन्न अपनी सरकार की सख्ती का प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत न करे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, अगर किसी ने जमीन हड़पने का दुस्साहस किया, तो उसके जिन्न को हम 100 साल बाद भी कब्र से निकालकर जमीन वापस करवाएंगे।
इस दौरान सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया कि संभल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है और यहां कानून का राज ही सर्वोपरि होगा।
वे गुलामी की मानसिकता में जीने वाले लोग हैं, उनको विरासत से कोई लेना-देना नहीं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 18, 2026
उनको देश की कीमत पर सत्ता चाहिए... pic.twitter.com/Z0rfgPnvt5
NH-10 की लाइफलाइन बहाल करने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरीं IAS परी बिश्नोई, युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
सोनम वांगचुक: पर्यावरण योद्धा से लेकर जननायक तक; जानिए कौन है उनके परिवार में?
रामायण का भव्य ट्रेलर लॉन्च: रणबीर-साईं और यश का दिखा जलवा, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी दस्तक
द अलायंस में बवाल: निखिल को धक्का देना पड़ा भारी, कुणाल खेमू की फटकार से रो पड़े कुशाल टंडन
LPL डेब्यू में शाहीन अफरीदी का बुरा हाल: पहली गेंद पर विकेट, फिर जमकर हुई धुनाई
फुटबॉल की मशीन और बेबी की ऐतिहासिक कहानी: मेसी ने यमाल के साथ वायरल तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी
2027 वर्ल्ड कप में मेसी जैसा कमाल करेंगे रोहित-विराट? मोहम्मद कैफ ने की बड़ी भविष्यवाणी
12 बजे उठना, 2 बजे जिम और 7 बजे महफिल : सीएम योगी का अखिलेश पर तीखा हमला
गणित में 51 नंबर से ISRO और अब इतिहास रचने तक: जानें भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की कहानी
पहाड़ों में कुदरत का कहर: हिमाचल और कारगिल में बादल फटने से तबाही, ठप हुआ जनजीवन