उत्तर प्रदेश के संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें आरामपरस्त करार दिया।
क्या है योगी का टाइम-टेबल वाला आरोप? मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश का नेतृत्व करने वाले लोग गरीबों और वंचितों के प्रति गंभीर नहीं थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, तब सरकार के मुखिया 12 बजे सोकर उठते थे। तैयार होने में उन्हें 2 बज जाते थे, शाम को जिम का समय हो जाता था और रात 7 बजे महफिल सज जाती थी।
योगी ने आगे कहा कि उस दौर में सरकार का कोई अता-पता नहीं था। राज्य में अराजकता का माहौल था और दंगाइयों को संरक्षण दिया जाता था।
दंगाइयों का इलाज किया जाता है अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन शासन में पिछले 9 वर्षों में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब दंगा करने वालों को पता है कि उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
बिना नाम लिए तौकीर रजा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, बरेली में एक मौलवी बहुत मचल रहे थे, उनका कैसा इलाज हुआ, यह सबने देखा है।
माफिया मिट्टी में मिल गए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, हमने वादा किया था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, और आज वे मिट्टी में मिल चुके हैं। अब हमारा पूरा ध्यान प्रदेश की विकास गति को तेज करने पर है।
संभल में आध्यात्मिक सौगात इस दौरे के दौरान सीएम योगी ने चंदौसी (जिसे वृंदावन भी कहा जाता है) में भगवान गणेश की 145 फीट ऊंची और भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर को अपने लिए सौभाग्य बताया और प्रतिमाओं के निर्माण में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
*#WATCH | Sambhal, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath says, ...Before 2017, there was no such government that could think about the poor, backward, deprived, weak, farmers, Dalits, women... back then, the head of the government would wake up at 12 noon, take till 2 PM to get… https://t.co/tK7CoH79iV pic.twitter.com/I8tcOR6yx6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 18, 2026
मौत की सवारी: स्कूल वैन की छत पर बिठाकर ले जाए गए मासूम, वीडियो देख दहल जाएंगे आप
उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, लोकसभा स्पीकर के फैसले से मचा सियासी घमासान
LPL डेब्यू में शाहीन अफरीदी का बुरा हाल: पहली गेंद पर विकेट, फिर जमकर हुई धुनाई
‘जो देश सैनिकों का सम्मान नहीं करता, उसका भविष्य सुरक्षित नहीं’: राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक तरफ मेसी का जादू, दूसरी ओर स्पेन की दीवार; जानिए आज के महामुकाबले की हर डिटेल
मूसलाधार बारिश का अलर्ट: यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें आपके शहर का हाल
पश्चिम एशिया में महायुद्ध का खतरा: ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी और पावर प्लांट को बनाया निशाना
लॉर्ड्स की बालकनी में दूर हुई खटास , रोहित-गंभीर की हंसी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
घुसपैठ पर ‘एक्शन मोड’ में अमित शाह: सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बनाया गया सुरक्षा चक्रव्यूह
खून का बदला खून : तेहरान में ट्रंप के पूरे परिवार की ताबूत वाली तस्वीर से मचा हड़कंप