फुटबॉल की दुनिया में संयोग के कई किस्से हैं, लेकिन लियोनेल मेसी और लमीन यमाल की कहानी सबसे अलग है। साल 2007 में एक 20 साल के उभरते सितारे मेसी ने 6 महीने के मासूम लमीन यमाल को नहलाया था। आज, करीब 18 साल बाद, वही मासूम बच्चा फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर मेसी के सामने एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़ा है।
इस वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लियोनेल मेसी ने इसे इंसाने (पागलपन) करार दिया। मेसी ने कहा, यह सच में अविश्वसनीय है कि आज हम दोनों एक फाइनल में आमने-सामने हैं। उस समय किसी ने नहीं सोचा होगा कि जिस बच्चे को मैंने गोद में लिया था, वह एक दिन मेरे खिलाफ विश्व कप फाइनल खेलेगा।
मेसी ने यमाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यमाल मौजूदा समय के दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। मेसी ने बार्सिलोना के साथ अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा, मैंने उसके सफर को बहुत करीब से देखा है। वह एक शानदार खिलाड़ी है। उसका पूरा करियर अभी उसके सामने है और उसके पास इतिहास रचने का मौका है।
यह तस्वीर साल 2007 में बार्सिलोना के कैंप नोउ स्टेडियम में एक चैरिटी कैलेंडर शूट के दौरान ली गई थी। इसे फ्रीलांस फोटोग्राफर जोन मोनफोर्ट ने क्लिक किया था। उस वक्त मेसी बार्सिलोना में अपनी पहचान बना रहे थे, और शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि भविष्य में यही फोटो फुटबॉल के सबसे भावुक संयोगों में से एक बन जाएगी।
लमीन यमाल वर्तमान में मेसी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बार्सिलोना में वही प्रतिष्ठित नंबर-10 जर्सी पहनी है, जिसे कभी मेसी ने पहना था। यमाल ने हालिया सीजन में 18 गोल और 25 असिस्ट दर्ज कर खुद को साबित किया है।
विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेगी, वहीं स्पेन पहली बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में होगा। मेसी ने यमाल के प्रति शुभकामनाएं जताते हुए हंसते हुए कहा, वह शानदार है, लेकिन हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि इस बार उसके हाथ से जीत छीन लें।
खेल के गलियारों में अब यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह यमाल के लिए गॉडफादर के खिलाफ अंतिम परीक्षा है, या मेसी के राज का एक नया वारिस तैयार हो चुका है।
🚨🗣️ 𝗡𝗘𝗪: Leo Messi speaks about the famous photo of him bathing Lamine Yamal when he was just six months old:
— The Touchline | 𝐓 (@TouchlineX) July 17, 2026
That we are here today, Lamine and I, facing each other after a picture was taken of us when he was a baby, this is CRAZY for me. pic.twitter.com/vlW4bVveUn
मानसून का रौद्र रूप: दिल्ली से कश्मीर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
रक्षा मंत्री का पाकिस्तान को कड़ा संदेश: आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे
अमेरिका की नई वीजा नीति: भारतीय छात्रों की राह हुई और कठिन
मुंह की सेहत और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए आयुष मंत्रालय के खास टिप्स
चलती ट्रेन में मोबाइल चुराना पड़ा महंगा, यात्रियों ने खिड़की पर ही लटकाया चोर
CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
लखनऊ स्टेशन का शर्मनाक वीडियो: शिकंजी में टॉयलेट का पानी! लोगों में भारी गुस्सा
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे की उस जादुई आवाज के पीछे कौन है?
पीओके में उबलता आक्रोश: संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को चेताया, मानवाधिकारों के उल्लंघन पर जताई गंभीर चिंता
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: रणदीप हुड्डा का शानदार डेब्यू, स्वतंत्र वीर सावरकर को मिला बड़ा सम्मान