मेटलाइफ स्टेडियम में महामुकाबला सोमवार को मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की बिसात बिछ चुकी है। एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना है, तो दूसरी तरफ खिताब की प्रबल दावेदार स्पेन। स्पेन के कप्तान रोद्री ने फाइनल से पहले साफ कर दिया है कि अगर उन्हें ट्रॉफी उठानी है, तो उन्हें सेमीफाइनल से भी बेहतर खेल दिखाना होगा।
पांच साल की कड़ी मेहनत का परिणाम रोद्री का मानना है कि फाइनल तक का सफर कोई इत्तेफाक नहीं है। यह पिछले पांच सालों की लगातार मेहनत, UEFA नेशंस लीग की सफलता और यूरोपियन चैंपियनशिप में मिली जीत का परिणाम है। इस निरंतरता ने टीम में वह आत्मविश्वास भरा है, जो फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर जरूरी होता है।
स्पेन की अजेय रक्षा पंक्ति पूरे टूर्नामेंट में स्पेन का खेल शानदार रहा है। टीम ने अब तक सात मैच खेले हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने पूरे सफर में केवल एक गोल खाया है। रोद्री कहते हैं, जब हम वर्ल्ड कप के लिए आए थे, हमारा लक्ष्य सिर्फ ट्रॉफी था। हमें यकीन था कि हम बड़ी टीमों को हरा सकते हैं और हमने वह कर दिखाया है।
चुनौती के लिए खुद को ढालने में माहिर अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले को रोद्री ज्यादा फिजिकल मान रहे हैं। हालांकि, उन्हें अपनी टीम की लचीली रणनीति पर पूरा भरोसा है। मिडफील्डर ने कहा, हमारी सबसे बड़ी ताकत यह है कि हम हालात के हिसाब से खुद को ढाल सकते हैं। हम डिफेंस करना जानते हैं, काउंटर-अटैक करना जानते हैं और गेम को नियंत्रित करना भी जानते हैं। हम एक संतुलित टीम हैं।
क्या फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन काफी है? फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में स्पेन की 2-0 से जीत को रोद्री अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मानते हैं। लेकिन अर्जेंटीना जैसी विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ इससे काम नहीं चलेगा। रोद्री ने चेतावनी देते हुए कहा, हमें अपना स्तर और ऊंचा करना होगा। अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है और उनके खिलाफ हमें अब तक का अपना बेस्ट देना होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हम ऐसा करने में सक्षम हैं।
इतिहास रचने की बारी स्पेन जहां अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने के सपने के साथ मैदान में उतरेगा, वहीं अर्जेंटीना के सामने अपने खिताब का बचाव करने की चुनौती होगी। दुनिया की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या रोद्री की अगुवाई वाली टीम अर्जेंटीना के दबदबे को खत्म कर पाएगी या मेसी की टीम फिर से इतिहास दोहराएगी।
SOMOS UN EQUIPO COMPLETO Y DIFÍCIL DE BATIR
— DSPORTS (@DSports) July 17, 2026
Rodri comentó las virtudes de España en este #MundialEnDSPORTS, a dos días de jugar la final contra Argentina en el MetLife.#DSPORTSNoticiasLite Tarde#FIFAWorldCup pic.twitter.com/4msFIx0s9q
क्या सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बदला गया? संजय सिंह का बड़ा आरोप
भगवान को किसी ने नहीं देखा, माता-पिता ही असली ईश्वर : जीतन राम मांझी का विवादित बयान
टीम इंडिया से अलग हुए विराट कोहली: लंदन पहुंचते ही होटल से सीधे घर के लिए निकले किंग
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट जारी: 96.78% रहा कुल पास प्रतिशत, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड चेक
पश्चिम एशिया में महायुद्ध का खतरा: ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी और पावर प्लांट को बनाया निशाना
12 बजे उठना, 2 बजे जिम और 7 बजे महफिल : सीएम योगी का अखिलेश पर तीखा हमला
NH-10 की लाइफलाइन बहाल करने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरीं IAS परी बिश्नोई, युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
IPS की बेटी ने रचा इतिहास: IIT खड़गपुर से अब वैश्विक मंच पर बढ़ाएंगी भारत का मान
संभल में गरजे योगी: अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, माफियाओं के जिन्न भी कब्र से निकालकर हिसाब होगा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोज़र, बंगाल की राजनीति में उबाल