भारत की स्पेस इंडस्ट्री में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। पहली प्राइवेट कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ भारत निजी क्षेत्र के जरिए ऑर्बिटल रॉकेट भेजने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।
पीएम मोदी ने की फोन पर बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सफलता पर स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा, आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आपने न केवल आसमान में अपने झंडे गाड़े हैं, बल्कि अपनी जड़ों को जमीन से मजबूती से जोड़कर रखा है।
25-30 साल के युवाओं ने रचा इतिहास पीएम मोदी ने लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देखा। बातचीत के दौरान उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा, मुझे यह देखकर सबसे ज्यादा खुशी हुई कि इस पूरी प्रक्रिया को संभालने वाले अधिकांश सदस्य 25 से 30 साल के युवा थे। आप जैसे युवाओं का आत्मविश्वास देखकर विश्वास होता है कि भारत अब बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अंतरिक्ष में पहुंचा वंदे मातरम का संदेश विक्रम-1 की सफलता का पैमाना यह भी है कि इसने 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपने पेलोड को सटीक कक्षा में स्थापित किया। स्काईरूट के संस्थापकों ने बताया कि यह रॉकेट पूरी तरह से मेक इन इंडिया है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी का वंदे मातरम लिखा हुआ पोस्टकार्ड भी इस रॉकेट के साथ अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया है।
भारत की बढ़ती ताकत पीएम ने टीम को मिशन आगमन की अग्रिम सफलता के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि भारत अपनी तकनीकी और बौद्धिक क्षमता के दम पर बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम है।
इस ऐतिहासिक मिशन के समय स्काईरूट के संस्थापक इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर में मौजूद थे। इस सफलता ने भारत के निजी स्पेस सेक्टर के लिए नए दरवाजे खोल दिए हैं, जिससे भविष्य में कम लागत वाले अंतरिक्ष अभियानों को बढ़ावा मिलेगा।
VIDEO | Sri Harikota, Andhra Pradesh: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) congratulates Skyroot Aerospace over a telephone call after India s first privately developed orbital rocket, Vikram-1, successfully reaches orbit, completing its final burn and injecting payloads… pic.twitter.com/lctCsAwMtu
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
अब आसमान से निहारें बिहार की विरासत: पटना में जॉय राइड सेवा शुरू, पर्यटन को मिली नई उड़ान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ एम्बाप्पे का नाम, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
लापता निशानेबाज दमयंती सेन सुरक्षित घर लौटीं, दो दिनों के रहस्य पर सस्पेंस बरकरार
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी चेतावनी: सब्र की परीक्षा न लें
LPL डेब्यू में शाहीन अफरीदी का बुरा हाल: पहली गेंद पर विकेट, फिर जमकर हुई धुनाई
अभिषेक बनर्जी के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, 3 मशीनों ने 5 मंजिला इमारत को किया जमींदोज
कुमाऊं से गढ़वाल का सफर अब आसान: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ आगाज
वापस आ जाओ, मैं इस्तीफा दे दूंगा : अभिषेक बनर्जी ने बागियों को दी खुली चुनौती
ईरान का कुवैत पर जोरदार हमला: बिजली-पानी के प्लांट तबाह, उड़ानें ठप, खाड़ी देशों में खलबली
अर्जेंटीना के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तैयारी में स्पेन, रोद्री ने भरी हुंकार