तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शनिवार, 18 जुलाई को उनके संसदीय क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 5 मंजिला इमारत को ढहा दिया, जिसे अभिषेक बनर्जी का अवैध कार्यालय बताया जा रहा है।
3 बुलडोजर और मलबे में तब्दील इमारत प्रशासन का पीला पंजा जैसे ही अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित इस दफ्तर पर पहुंचा, हड़कंप मच गया। भारी ढांचे को गिराने के लिए प्रशासन ने एक साथ तीन बुलडोजर तैनात किए। देखते ही देखते देखते यह पांच मंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गई।
मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात विध्वंस की कार्रवाई के दौरान वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को अपने नियंत्रण में ले लिया।
नोटिस का नहीं मिला जवाब जिला प्रशासन का दावा है कि यह इमारत पूरी तरह से अवैध थी। बिल्डिंग को बनाने के लिए किसी भी सरकारी विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी और न ही इसके पास कोई वैध दस्तावेज थे।
प्रशासन ने कार्रवाई से पहले इमारत पर एक नोटिस चस्पा कर कानूनी कागजात पेश करने के लिए कहा था। हालांकि, अभिषेक बनर्जी या उनकी टीम की ओर से इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।
महत्वपूर्ण बैठकों का केंद्र था दफ्तर यह दफ्तर डायमंड हार्बर क्षेत्र में स्थित है, जहां से खुद अभिषेक बनर्जी लोकसभा सांसद हैं। जानकारों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से ही यह दफ्तर बंद पड़ा था। हालांकि, इससे पहले टीएमसी की कई रणनीतिक और महत्वपूर्ण बैठकें इसी कार्यालय में आयोजित की जाती थीं।
#WATCH | West Bengal: An anti-encroachment drive is being carried out amidst security arrangements at MP Abhishek Banerjee s closed office in Amtala, South 24 Parganas pic.twitter.com/JGOWPJaI3t
— ANI (@ANI) July 18, 2026
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट जारी: 96.78% रहा कुल पास प्रतिशत, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड चेक
अंतरिक्ष में भारत की नई प्राइवेट उड़ान: Vikram-1 की ऐतिहासिक सफलता पर PM मोदी ने दी बधाई
बागी नेताओं को अभिषेक बनर्जी की दो-टूक: दीदी के पास लौट आओ, एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा
अहमदाबाद: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत; प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित: 26 जुलाई को नहीं होगी परीक्षा, पढ़ें आयोग का नया आदेश
बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले या तो जेल में होंगे या जहन्नुम में : अमरोहा में गरजे सीएम योगी
पति को बेल्ट से मारना है : समय रैना के शो में महिला कंटेस्टेंट के विवादित बयान से मचा बवाल
# हैदराबाद: मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रैक पर दिखा 20 फीट लंबा विशालकाय अजगर, वीडियो वायरल
अंतरिक्ष में भारत की निजी उड़ान: विक्रम-1 की ऐतिहासिक सफलता पर PM मोदी ने टीम स्काईरूट को किया सलाम
अमेरिका की नई वीजा नीति: भारतीय छात्रों की राह हुई और कठिन