कोलकाता: दो दिनों तक लापता रहने के बाद 15 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज दमयंती सेन शनिवार सुबह सुरक्षित अपने घर लौट आई हैं। उनके मिलने की खबर ने परिवार और शूटिंग समुदाय को बड़ी राहत दी है।
कैसे मिलीं दमयंती? दमयंती को शनिवार तड़के हावड़ा जिले के रामकृष्णपुर फेरी जेट्टी के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया। सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया और तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पिता ध्रुबज्योति सेन मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को सुरक्षित घर ले आए।
पुलिस की सक्रियता और एसआईटी का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को ही एक चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें उन्हें ढूंढने में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें पहले हावड़ा स्टेशन और फिर शुक्रवार को हुगली के सेरामपुर में देखा गया था।
अभी भी बना हुआ है रहस्य हालांकि दमयंती घर वापस आ गई हैं, लेकिन इन 48 घंटों में वह कहां थीं और उनके साथ क्या हुआ, इस पर परिवार ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। एसआईटी की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पिछली घटनाओं से जुड़ा विवाद दमयंती का मामला सामने आने के बाद राज्य के शूटिंग जगत में फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल का शूटिंग गलियारा पहले से ही विवादों में रहा है। पिछले साल मार्च में ओलंपियन और कोच जॉयदीप करमाकर को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मुखर होने के कारण निलंबित कर दिया गया था।
फिलहाल, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शूटिंग में भविष्य संवार रही यह किशोरी घर से अचानक कैसे गायब हो गई और इस दौरान वह किसके संपर्क में थी।
*The Missing Child— Damayanti Sen (15) has been found. Knowing the seriousness of the issue, BJP Govt immediately set up a SIT and arranged 4 separate Police Teams to locate her. Today she will be handed over to the parents. Byte of the father. https://t.co/HSKVzDjnxu pic.twitter.com/3rDanWA8WK
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) July 18, 2026
बलूचिस्तान में पाक सेना पर बड़ा हमला: BLA ने बस उड़ाकर 45 जवानों को मार गिराया, कहा- पिक्चर अभी बाकी है
पिता-भाई से नफरत और बेल्ट से पिटाई का ऐलान , समय रैना के शो में कंटेस्टेंट की बातें सुन भड़के लोग
जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं : उद्धव ठाकरे के धार्मिक कार्यक्रम पर फडणवीस का तीखा प्रहार
अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान: निजी क्षेत्र के पहले रॉकेट विक्रम-1 ने रचा इतिहास
शिवसेना के 6 बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय: क्या यह स्पीकर का फैसला या भाजपा-संघ की सोची-समझी चाल?
अनिल अंबानी ग्रुप पर CBI का बड़ा एक्शन: 15 ठिकानों पर छापेमारी, ₹27,337 करोड़ के घोटाले की परतें खंगाल रही एजेंसी
लॉर्ड्स की बालकनी में एक साथ दिखे रोहित और गंभीर, संन्यास की चर्चाओं पर लगा विराम
सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ा रहस्य: डॉक्टर ने दावों पर उठाए सवाल, बोले- सरकारी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: 6 सांसदों का शिंदे खेमे में विलय, NDA का बढ़ा कुनबा
अभिषेक बनर्जी की खुली चुनौती: बागी नेता वापस आए तो इस्तीफा दे दूंगा , BJP ने कसा तंज