नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण इस साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक इवेंट मानी जा रही है। फिल्म में सीता की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्लवी ने हाल ही में हुए एक भव्य इवेंट में अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की।
देवी के किरदार का गहरा प्रभाव साई पल्लवी ने बताया कि सीता जैसा प्रतिष्ठित और दैवीय किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, एक देवी का रोल निभाना आसान नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद इस रोल को करने का फैसला लिया, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जिसे आप शब्दों में नहीं बांध सकते।
अभिनय के लिए अपनाया आध्यात्मिक तरीका अपने किरदार की तैयारी पर बात करते हुए साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए पूरी तरह से समर्पण का रास्ता चुना। उन्होंने कहा, मैं शूटिंग से पहले ध्यान (मेडिटेशन) लगाती थी और प्रार्थना करती थी कि सीता मां मेरे जरिए अभिनय करें। मैं सिर्फ एक माध्यम बनना चाहती थी ताकि पर्दे पर वही दिखे जो वास्तव में वह चाहती हैं।
विचारों की शुद्धता पर दिया जोर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने किरदार की गहराई को पकड़ने के लिए अपनी मानसिक स्थिति को बहुत संयमित रखा। उन्होंने कहा, मैंने जितना हो सका, अपने विचारों को पूरी तरह शुद्ध और निष्पक्ष रखने की कोशिश की है। मैंने इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है।
निर्देशक नितेश तिवारी का भरोसा फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी साई पल्लवी और रणबीर कपूर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, एक अभिनेता की आंखें सच बोलती हैं। मैंने रणबीर की आंखों में राम और साई की आंखों में सीता को देखा है। मुझे जिस ईमानदारी की तलाश थी, वह इन कलाकारों में मिल गई। सेट पर मुझे रणबीर या साई नहीं, बल्कि साक्षात राम और सीता नजर आए।
24 जुलाई को आएगा ट्रेलर दिल्ली में आयोजित इस इवेंट को कवि कुमार विश्वास ने होस्ट किया, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू शामिल हुई। इवेंट के दौरान मौजूद दर्शकों को फिल्म की एक झलक दिखाई गई। साथ ही, यह आधिकारिक घोषणा की गई कि रामायण: पार्ट 1 का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।
#SaiPallavi speech at #Ramayana event… pic.twitter.com/WOmushOMXp
— Saran (@rskcinemabuff) July 18, 2026
रामायण की सीता बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को किया शुद्ध , बोलीं- देवी का किरदार निभाना आसान नहीं
संभल में गरजे योगी: अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, माफियाओं के जिन्न भी कब्र से निकालकर हिसाब होगा
लॉर्ड्स में रोहित और गंभीर की हंसी के पीछे क्या है असली कहानी?
अंतरिक्ष की नई सुबह: भारत के विक्रम-1 ने भरी गगनचुंबी उड़ान, निजी क्षेत्र में रचा इतिहास
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: यामी गौतम का जलवा, कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर
चिनाब का प्रलय : सलाल डैम के सभी गेट खुले, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पर बाढ़ का खतरा
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका: डायमंड हार्बर में TMC के आलीशान दफ्तर पर चला बुलडोजर
अब मैं बैठूंगा अनशन पर : सोनम वांगचुक के अस्पताल जाते ही जंतर-मंतर पर मचा बवाल, फूट-फूटकर रोए अभिजीत दीपके
जंतर-मंतर से अस्पताल तक: 20 दिनों की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने कैसे उठाया?
गणित में 51 नंबर से ISRO और अब इतिहास रचने तक: जानें भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की कहानी