WWE समरस्लैम 2026 (SummerSlam 2026) के आयोजन में अब बस कुछ ही हफ़्तों का समय बचा है। 1 और 2 अगस्त को होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए फैंस का उत्साह चरम पर है। हाल ही में SmackDown के एपिसोड में हुए एक बड़े ऐलान ने पूरी कहानी बदल दी है।
गुंथर पर ट्रिपल एच का बड़ा दांव पिछले कुछ समय से गुंथर का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें लगातार तीन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके लिए वे जनरल मैनेजर निक एल्डिस को जिम्मेदार मान रहे थे, जिस गुस्से में उन्होंने एल्डिस पर जानलेवा हमला तक कर दिया था।
आमतौर पर ऐसी अनुशासनहीनता के लिए कड़ी सजा दी जाती है, लेकिन WWE के मुख्य रचनात्मक अधिकारी ट्रिपल एच ने एक अलग रास्ता चुना। एडम पीयर्स ने घोषणा की कि यदि गुंथर और सैमी ज़ेन, Saturday Night s Main Event में कोडी रोड्स और सीएम पंक की जोड़ी को हरा देते हैं, तो उन्हें समरस्लैम के अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में शामिल कर लिया जाएगा।
क्या होगा फैटल-4वे मुकाबला? इस घोषणा ने फैंस को हैरान कर दिया है। जहाँ सभी को उम्मीद थी कि गुंथर को हमले के लिए दंडित किया जाएगा, वहीं ट्रिपल एच ने उन्हें करियर को नई ऊंचाई देने का गिफ्ट दे दिया है। यदि गुंथर और सैमी ज़ेन जीतते हैं, तो समरस्लैम में हमें एक धमाकेदार फैटल-4वे मैच देखने को मिल सकता है।
SmackDown में मचा भारी बवाल SmackDown के इस एपिसोड में सिर्फ ऐलान ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिला। कोडी रोड्स ने रिंग में आकर सीधे तौर पर गुंथर को चुनौती दी। इसके बाद कोडी और गुंथर के बीच मैच तय किया गया, जिसमें सीएम पंक और सैमी ज़ेन ने भी दखल दिया।
हालाँकि, यह मुकाबला किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सका और मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा। इसके बाद रिंग के अंदर चारों दिग्गजों के बीच तगड़ा ब्रॉल (हाथापाई) देखने को मिला, जिसे रोकने के लिए WWE ऑफिशियल्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब सबकी नजरें Saturday Night s Main Event पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि समरस्लैम की तस्वीर कैसी होगी।
WOW! 🤯
— WWE (@WWE) July 18, 2026
If Gunther and Sami Zayn win tomorrow night at #SNME, they will be ADDED to the Undisputed WWE Title match at #Summerslam! pic.twitter.com/G371cba6hO
अर्जेंटीना के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तैयारी में स्पेन, रोद्री ने भरी हुंकार
राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा निर्मोही अखाड़ा, फैसले के पूर्ण पालन की मांग
ISRO की नौकरी छोड़ बनाई 1.1 बिलियन डॉलर की स्पेस कंपनी: पवन और भरत ने बदली भारत की तस्वीर
अंतरिक्ष में भारत की नई गूंज: विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग से रचा इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: लामिन यमाल का नया लुक , नाई की रॉल्स-रॉयस ने बटोरी सुर्खियां
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
NH-10 की लाइफलाइन बहाल करने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरीं IAS परी बिश्नोई, युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
कराची की सड़कों पर गूंजा जय जगन्नाथ : पाकिस्तान में निकली भव्य रथ यात्रा
# जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ बदसलूकी: अधीर रंजन का सरकार पर तीखा हमला, कहा - यह अंत की शुरुआत है
लद्दाख: 14,000 फीट की ऊंचाई पर धरती की गर्मी से रोशन होगा भविष्य, ONGC ने पूरा किया ऐतिहासिक प्रोजेक्ट