नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को भारी गहमागहमी देखने को मिली। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने अचानक स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने के साथ ही महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
क्या है पूरा मामला? घटना उस समय हुई जब अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के बीच मौजूद थे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे। अचानक भीड़ में से एक महिला उनके करीब पहुंची और उन पर स्याही उछाल दी। हालांकि, वहां मौजूद वॉलंटियर्स ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को तुरंत काबू में कर लिया, जिससे मामला और अधिक नहीं बिगड़ा।
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद बढ़ा तनाव यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ जब प्रदर्शन स्थल पर माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने 21 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण दी गई मेडिकल राय और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दीपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोनम वांगचुक को हटाए जाने के तुरंत बाद, अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की।
क्या है विरोध का कारण? बता दें कि यह प्रदर्शन नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और विवाद के कारण छात्रों की मौत के विरोध में किया जा रहा है। 28 जून से कॉजपा (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और प्रदर्शन स्थल खाली करने की अपील की है, लेकिन दीपके और अन्य कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
#WATCH | Delhi: Moment when ink was thrown at the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, during the protest at Jantar Mantar pic.twitter.com/okqNkjXNC7
— ANI (@ANI) July 18, 2026
शिवसेना के 6 बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय: क्या यह स्पीकर का फैसला या भाजपा-संघ की सोची-समझी चाल?
लॉक अप 2: हर्षद चोपड़ा ने बयां किया दर्दनाक अतीत, ब्रेकअप के बाद उठाया था खौफनाक कदम
दलाई लामा ने बताया जीवन का असली गुरु कौन? करुणा का पहला पाठ कहां से मिला?
चलती ट्रेन में आपत्तिजनक वीडियो वायरल, यात्रियों की गरिमा पर छिड़ी बहस
शिवसेना के विलय को हरी झंडी, टीएमसी के 20 बागियों की राह में आखिर क्या है कानूनी पेंच?
NH-10 की लाइफलाइन बहाल करने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरीं IAS परी बिश्नोई, युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
लामिन अद्भुत हैं, लेकिन हम उन्हें रोकेंगे : फाइनल से पहले मेसी का बड़ा ऐलान
# वायरल वीडियो से दहला दौसा: स्कूली छात्राओं के साथ दरिंदगी का खौफनाक मंजर, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
गाजियाबाद: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति का आप से बाहर, सड़क पर जमकर हुआ तांडव
सैमसंग टैबलेट्स हुए महंगे: ₹16,000 तक बढ़ी कीमतें, जानें अपने पसंदीदा मॉडल का नया रेट