दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक के बाद बदले चन्नी के सुर पंजाब कांग्रेस में बीते कुछ दिनों से चल रही सियासी उठापटक पर आखिरकार विराम लग गया है। दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ हुई अहम बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी के तेवर पूरी तरह बदले हुए नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर अब सब कुछ ठीक है।
राहुल गांधी हमारे नेता, आलाकमान का हर फैसला स्वीकार मीडिया से बातचीत में चन्नी ने कहा कि उन्होंने अपनी बात हाईकमान के सामने मजबूती से रखी है। उन्होंने कहा, हम पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। राहुल गांधी हमारे नेता हैं और हम उनसे बेहद प्यार करते हैं। हमारा उद्देश्य पार्टी को नीचे दिखाना नहीं, बल्कि पंजाब में उसे मजबूत करना है। हाईकमान जो भी अंतिम फैसला लेंगे, वह हमें मंजूर होगा।
भूपेश बघेल की रिपोर्ट ने पलटा पासा इस डैमेज कंट्रोल के पीछे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट को मुख्य कारण माना जा रहा है। बघेल ने 15 जुलाई को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपी अपनी विस्तृत रिपोर्ट में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
राजा वड़िंग पर आलाकमान का मजबूत दांव सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट के आंकड़े राजा वड़िंग के हक में हैं। पंजाब के 29 में से 25 जिला अध्यक्ष और राज्य के 7 में से 4 कांग्रेस सांसद वड़िंग के समर्थन में खड़े नजर आए हैं। इसी के चलते हाईकमान ने फिलहाल किसी भी बड़े बदलाव की संभावना को खारिज कर दिया है।
यह बच्चों का खेल नहीं जब पत्रकारों ने भूपेश बघेल से पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में तीखे सवाल किए, तो उन्होंने दोटूक लहजे में कहा, यह कोई बच्चों का खेल नहीं है। बघेल का यह बयान साफ करता है कि नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे धड़े को फिलहाल बड़ी निराशा हाथ लगी है और पार्टी आलाकमान राजा वड़िंग के साथ मजबूती से खड़ा है।
#WATCH | Delhi: After meeting the party leadership, Chairperson of Punjab Congress Campaign Committee, Charanjit Singh Channi, says, All is well. We are committed to the party; we will follow the party line.
— ANI (@ANI) July 16, 2026
Several leaders were called here today, and we have presented our… pic.twitter.com/06kQaEUwfR
जनवरी से जून 2026 के धुरंधर आए सामने, जानें पहली छमाही में किस फिल्म और शो ने मारी बाजी
एयरटेल अनलिमिटेड 5G प्लान का सच: हॉटस्पॉट इस्तेमाल पर क्यों घट जाती है इंटरनेट की स्पीड?
गोद में खिलाया, अब मैदान पर देंगे टक्कर: मेसी के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए यमाल का बड़ा बयान
पुरी रथ यात्रा में मातम: भगदड़ से एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई से किया इनकार
पुरी रथ यात्रा: भगदड़ के बीच मानवता की मिसाल, एंबुलेंस के लिए श्रद्धालुओं ने बनाया रास्ता
न खाना मिला, न मदद : स्विगी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, ₹1457 कटने पर मचा बवाल
हैदराबाद स्कूल का विवाद: हिंदू छात्र को कलमा याद करने का होमवर्क, मचा हंगामा
धुंआ नहीं, अब पानी की भाप से दौड़ेगी ट्रेन: भारत की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’ की ये हैं खूबियां
जगन्नाथ रथ यात्रा में मातम: भारी भीड़ में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल