अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए देशभर से आवेदनों की बाढ़ आ गई है। ट्रस्ट द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर 1000 से अधिक लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
अमिताभ ठाकुर ने पेश की दावेदारी इस दौड़ में उत्तर प्रदेश के पूर्व IPS अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ ठाकुर का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि वे ट्रस्ट द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, इसलिए उन्होंने आवेदन किया है। गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर अपने करियर के दौरान कई विवादों में रहे हैं और पिछले वर्ष उन्हें लखनऊ में एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।
स्क्रीनिंग के लिए विशेष कमेटी बड़ी संख्या में आ रहे आवेदनों को देखते हुए चयन समिति ने एक सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह सचिव तय पात्रता मानदंडों के आधार पर आवेदनों की छंटनी और स्क्रूटनी करेगा। चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई को प्रस्तावित है, जिसके बाद इंटरव्यू का दौर शुरू होगा।
क्या हैं पात्रता के कड़े मानदंड? ट्रस्ट ने CEO पद के लिए स्पष्ट शर्तें रखी हैं:
चुनौतीपूर्ण समय में नई नियुक्ति यह नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब मंदिर ट्रस्ट कई विवादों से जूझ रहा है। हाल ही में चढ़ावे की चोरी, दानराशि में गड़बड़ी और ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर उठते सवालों के बीच यह पद काफी संवेदनशील हो गया है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वे इन चुनौतियों के बीच पीछे नहीं हटेंगे।
आवेदन की अंतिम प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा आधिकारिक ईमेल आईडी ([email protected]) पर भेज सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026, शाम 4 बजे तक तय की गई है। इस नियुक्ति पर न केवल धार्मिक बल्कि राजनीतिक गलियारों की भी पैनी नजर बनी हुई है।
*राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO पद के लिए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन।
— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 14, 2026
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट में बड़े बदलाव, नए CEO की तलाश जारी।#Uttarpradesh #AmitabhThakur pic.twitter.com/qn9LnQ4Xwj
विराट कोहली का 300 वाला धमाका: 5 रन पर आउट होकर भी दिग्गजों की खास लिस्ट में हुए शामिल
पाकिस्तान के लिए बड़ा संकट: बलूचिस्तान ने किया खुद को आजाद देश घोषित
फ्रांस के लिए काल बना स्पेनिश सचिन : लामिन यमाल की इन 5 खूबियों से सहमे हैं एम्बाप्पे के धुरंधर
IND vs ENG: अर्धशतक ठोककर अचानक पवेलियन क्यों लौटे शुभमन गिल? जानिए क्या है मामला
पीओके में आजादी की गूंज : भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- दमन से नहीं दबेगी जनता की आवाज
वक्फ संपत्तियों की जांच हुई तो राम मंदिर दान विवाद छोटा लगेगा: मौलाना शहाबुद्दीन
एजबेस्टन में कोहली का क्लीन बोल्ड मोमेंट; क्या पहले वनडे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन?
आमिर खान को टपकाने वाले को 5 करोड़ का इनाम , जगद्गुरु परमहंस का भड़काऊ बयान
EPFO की विश्वास स्कीम 2026 : PF के पुराने विवादों से मिलेगी मुक्ति, जानें क्या है यह नई राहत योजना
पश्चिम एशिया में दहला भारत: ईरान को दो-टूक, जहाजों पर हमले तुरंत रोको