इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फैंस को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन किंग कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW होकर उन्होंने फैंस को निराश किया, लेकिन इसके बावजूद यह मैच उनके लिए ऐतिहासिक बन गया।
इलीट क्लब में कोहली की धमाकेदार एंट्री बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर उतरते ही कोहली ने अपने वनडे करियर की 300वीं पारी पूरी कर ली। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह भारत के महज 5वें खिलाड़ी हैं। अब उनका नाम सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों की सूची में शुमार हो गया है।
वनडे पारियों का भारतीय रिकॉर्ड भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियां खेलने का रिकॉर्ड आज भी गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के नाम है। लिस्ट पर एक नजर:
अंकड़ों में कोहली का दबदबा विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में जो आंकड़े दर्ज हैं, वे किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सपना हैं। 300 पारियों में उन्होंने 58.71 की शानदार औसत और 93.82 के स्ट्राइक रेट से कुल 14,797 रन बनाए हैं। इसमें 54 शतक और 77 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी कोहली के ही नाम है।
मैच का रोमांच: इंग्लैंड की वापसी बात अगर मैच की करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम एक समय भारतीय गेंदबाजों के सामने बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। 107 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद, इंग्लैंड की स्थिति बेहद नाजुक थी।
हालांकि, जो रूट (76) और लियाम डॉसन (68) ने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 259 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसका टीम इंडिया पीछा कर रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या कोहली के इस मील के पत्थर वाले दिन भारत जीत दर्ज कर पाएगा या नहीं।
Virat Kohli 5(6) Vs England 1st ODI 2026 Ball By Ball#INDvsENG #ViratKohli #Cricketindia pic.twitter.com/GX9ONuwoIj
— kaushy (@kaushyy18) July 14, 2026
समुद्री डकैत न बनें अमेरिका : होर्मुज टोल पर ट्रंप के फैसले से भड़के लूला डा सिल्वा
# टीम इंडिया को बड़ा झटका: जीत की दहलीज पर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल
राम मंदिर के CEO बनना चाहते हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, योगी-अखिलेश-मुलायम से रहा है 36 का आंकड़ा
इतिहास रचने को तैयार बिग बैश लीग: पहली बार भारत में होगा ओपनिंग मैच, जानें पूरा शेड्यूल
आरवीएस मणि का सनसनीखेज दावा: शोएब अख्तर-आसिफ भारत में करते थे ड्रग्स की तस्करी, बॉब वूल्मर की हत्या का भी कनेक्शन
भाई की करतूत पर बागेश्वर बाबा ने झाड़ा पल्ला, बोले- मेरा शालिग्राम से कोई लेना-देना नहीं
जंग के मुहाने पर होर्मुज: मिसाइल हमले की जद में 148 भारतीय, बढ़ रही है चिंता
ट्रंप का 24 घंटे में यूटर्न: होर्मुज से टोल का फैसला रद्द, गल्फ देशों के साथ बनी बड़ी डील
विराट और बुमराह ने हमारा सपना तोड़ा : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर छलका ऐडन मार्कराम का दर्द
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन: घट रहा वजन, महुआ मोइत्रा ने की अनशन तोड़ने की अपील