पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान तनाव अब भारत के लिए चिंता का बड़ा विषय बन गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत और कई के घायल होने के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है।
ईरान को तलब कर जताया कड़ा विरोध विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ईरान के उप मिशन प्रमुख को तलब किया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत इस हिंसा की कड़ी निंदा करता है। सरकार ने ईरान के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए साफ शब्दों में कहा है कि भारतीय नाविकों और जहाजों पर हो रहे इन हमलों को तत्काल रोका जाना चाहिए।
30 भारतीयों पर हुई बर्बरता होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा UAE के दो तेल टैंकरों एमटी अल बहियाह और एमटी मोम्बासा को निशाना बनाया गया। इन जहाजों पर कुल 30 भारतीय सवार थे। एमटी अल बहियाह पर एक भारतीय की जान चली गई, जबकि एमटी मोम्बासा के 9 क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं। घायलों में से दो की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर संकट विदेश मंत्रालय ने इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा को भारत और पूरी दुनिया के लिए अनिवार्य बताया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापार और कच्चे तेल की निर्बाध आपूर्ति दुनिया की आर्थिक स्थिति के लिए रीढ़ की हड्डी है। किसी भी तरह का व्यवधान वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है।
कूटनीति ही एकमात्र रास्ता भारत ने इस नाजुक दौर में सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। सरकार का मानना है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि पश्चिम एशिया में शांति तभी बहाल हो सकती है जब सभी पक्ष हिंसा छोड़कर बातचीत और कूटनीति के रास्ते को अपनाएं।
फिलहाल, भारत सरकार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
#WATCH | Delhi: MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, We are closely following the developments in West Asia. We continue to call for safe and unimpeded navigation and the flow of commerce through the Strait of Hormuz. This is key for ensuring the economic and energy security… pic.twitter.com/XjvqLC1EoJ
— ANI (@ANI) July 14, 2026
ईरान पर अमेरिका का महा-हमला : लगातार तीसरी रात बमबारी से दहला तेहरान, ड्रोन-मिसाइल ताकतें खाक
UNSC की कुर्सी के लिए भारत का SHANTI मिशन: क्या दुनिया फिर मानेगी भारत का लोहा?
सीबीएसई का बड़ा बदलाव: अब तीसरी भाषा (R3) के लिए नहीं होगी बोर्ड परीक्षा, जानिए नए नियम
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे ने पार की मर्यादा, शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी पर की भद्दी टिप्पणी
क्या समुद्र पर दादागिरी करेंगे ट्रंप? होर्मुज जलडमरूमध्य पर 20% टोल के ऐलान से मचा हड़कंप
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन के दोषी करार होने पर अमानतुल्लाह खान को दुख, बोले- ऊपरी अदालत से मिलेगा इंसाफ
क्रिकेट के मैदान पर पसरा मातम: गेंदबाजी के दौरान 22 साल के क्रिकेटर की लाइव मैच में मौत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 93,000 लंबित केसों के निपटारे के लिए बनीं 4 स्पेशल बेंच
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: ट्रस्ट ने चंपत राय-अनिल मिश्रा के नाम हटाए, अब सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी
मैदान पर ही थम गई सांसें: क्रिकेट मैच के दौरान गेंदबाज की दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल