मध्य-पूर्व में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच सैन्य संघर्ष शुरू हो गया है। 2022 से चल रहा सीजफायर अब टूटने की कगार पर है।
सऊदी ने क्यों किया सना एयरपोर्ट पर हमला? तनाव की शुरुआत तब हुई जब ईरान की महान एयरलाइंस का एक विमान यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सऊदी अरब को संदेह था कि इस विमान का इस्तेमाल हूतियों तक हथियार और मिसाइल पुर्जे पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। विमान के वापस जाते समय सऊदी सेना ने हवाई अड्डे पर जबरदस्त बमबारी कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और विमान को अपना रास्ता बदलना पड़ा।
हूतियों का जोरदार पलटवार सऊदी हमले के जवाब में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम स्थित अबहा हवाई अड्डे को निशाना बनाया। हूतियों ने मिसाइल और ड्रोन से हमला कर सऊदी को बड़ी चेतावनी दी है। हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत देते हुए कहा है कि जब तक सना एयरपोर्ट की घेराबंदी खत्म नहीं होती, हमले जारी रहेंगे।
ट्रंप और MBS का नया खेल ? इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला पहलू सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित मिलीभगत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ने हूतियों के खिलाफ इस सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने से पहले ट्रंप प्रशासन से समर्थन मांगा था। ट्रंप ने न केवल इस पर सहमति दी, बल्कि इसे हरी झंडी भी दिखाई।
रणनीतिक बिसात और तेल का खेल सऊदी अरब के लिए बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य का नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसका अधिकतर तेल यहीं से गुजरता है। लाल सागर पर हूतियों का बढ़ता प्रभाव सऊदी के तेल व्यापार के लिए खतरा बना हुआ है। विश्लेषकों का मानना है कि MBS और ट्रंप की यह नई रणनीति हूतियों की ताकत को कुचलने के लिए है।
भड़क सकती है 4 साल पुरानी जंग साल 2022 के संघर्षविराम के बाद यह पहली बार है जब दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। अगर यह तनाव आगे बढ़ता है, तो यह केवल यमन तक सीमित नहीं रहेगा। होर्मुज जलडमरूमध्य तक फैलने वाला यह संघर्ष पूरी दुनिया में तेल की आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला सकता है। 4 साल की शांति के बाद मध्य-पूर्व एक बार फिर उसी विनाशकारी लड़ाई की ओर बढ़ रहा है।
Saudi jets strike Sanaa airport
— Tasnim News Agency (@Tasnimnews_EN) July 13, 2026
Saudi warplanes bombed Sanaa International Airport as an aircraft landed safely and a delegation arrived, according to Hizam al-Assad, a senior member of Yemen s Houthi movement. pic.twitter.com/GminFFdG3t
1600 और 140 सीरीज वाले नंबर अब नहीं होंगे ब्लॉक, TRAI ने जारी की नई गाइडलाइन
होर्मुज में दहले तेल टैंकर: मिसाइल हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल
भारत-इंग्लैंड वनडे में किसका दबदबा? रोहित-विराट सहित इन दिग्गजों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक
धुआं-धुआं मिडिल ईस्ट: अमेरिका-ईरान में सीधी जंग, ताबड़तोड़ हमलों से थर्राई खाड़ी
दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा: नामांकन सभा में छलके आंसू, बोले- अब 16 जुलाई से यहीं डेरा जमाऊंगा
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट में फूट-फूटकर रोया, कहा- इंसाफ नहीं मिला
लॉर्ड्स में तिरंगे का परचम: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर रचा इतिहास
अंकित शर्मा हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने पर फूट-फूटकर रोया ताहिर हुसैन, बोला- इंसाफ नहीं हुआ
अमेरिका का बड़ा दांव: पहली बार समुद्री ड्रोन्स से ईरान के सबमरीन सेंटर पर हमला
वायरल रील के चक्कर में मौत का खेल: मां बनाती रही वीडियो, छत से गिर गया मासूम!