अब स्पैम नहीं माने जाएंगे ये नंबर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कॉल मैनेजमेंट ऐप्स जैसे Truecaller, Hiya और Whoscall को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब कोई भी ऐप 1600 और 140 सीरीज से शुरू होने वाले नंबरों को स्पैम या ब्लॉक की कैटेगरी में नहीं डाल सकेगा। यदि कोई ऐप ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है 1600 सीरीज का महत्व? TRAI के मुताबिक, 1600 सीरीज वाले नंबर विशेष रूप से बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए आरक्षित हैं। इन नंबरों का उपयोग केवल उन्हीं कंपनियों द्वारा किया जाता है जो RBI, SEBI या IRDA द्वारा अधिकृत हैं। ये नंबर महत्वपूर्ण सरकारी और वित्तीय संचार के लिए हैं, इसलिए इन्हें किसी भी प्लेटफॉर्म द्वारा ब्लॉक या फिल्टर करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
140 सीरीज की क्या है सच्चाई? 140 से शुरू होने वाले नंबर टेलीमार्केटर्स के लिए रिजर्व किए गए हैं। इन नंबरों का इस्तेमाल करने से पहले टेलीमार्केटर्स को TCCCPR (Telecom Commercial Communications Customer Preference Regulation) के तहत खुद को पंजीकृत कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के प्रमोशनल कॉल करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
DND सेवा और ग्राहकों के अधिकार TRAI ने स्पष्ट किया है कि 140 सीरीज वाले नंबरों को ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार डू-नॉट डिस्टर्ब (DND) सेवा के जरिए ब्लॉक कर सकते हैं। यदि यूजर ने सभी प्रमोशनल कॉल्स को DND के जरिए ब्लॉक कर रखा है, तो 140 सीरीज से भी कॉल नहीं आएगा।
1600 सीरीज पर पूरी तरह पाबंदी हालांकि, 1600 सीरीज के साथ ऐसा नहीं है। यह सीरीज स्पैम की श्रेणी में नहीं आती है, इसलिए इसे न तो फिल्टर किया जा सकता है और न ही टैग। अन्य किसी भी साधारण मोबाइल नंबर से आने वाले प्रमोशनल कॉल्स को स्पैम माना जाएगा और उन्हें ब्लॉक किया जा सकेगा, लेकिन 1600 सीरीज की सुरक्षा और उपलब्धता को TRAI ने पूरी तरह सुनिश्चित कर दिया है।
Receiving calls from 1600 or 140 series numbers? Here s what they mean.
— TRAI (@TRAI) July 10, 2026
Know the difference. Stay informed. pic.twitter.com/ZwwtrhlwV0
फडणवीस का नया कीर्तिमान: शरद पवार को पीछे छोड़ बने महाराष्ट्र के तीसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले CM
झारखंड की राजनीति में शोक: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मन्नान मल्लिक का निधन
क्या निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी? भाजपा सांसद का दो टूक जवाब- मैं मर्दानगी से लड़ता हूं
UNSC की कुर्सी के लिए भारत का SHANTI मिशन: क्या दुनिया फिर मानेगी भारत का लोहा?
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 93,000 लंबित केसों के निपटारे के लिए बनीं 4 स्पेशल बेंच
ट्रेन के अंदर पूजा-पाठ का वीडियो वायरल, रेलवे ने बताया आखिर क्या है 3 लाख का सच?
नसीरुद्दीन शाह बनाम अनुपम खेर: राम मंदिर विवाद के बीच फिर छिड़ी जुबानी जंग
ज्ञानपीठ सम्मान पाकर भी दुखी हैं वैरामुथु, जताई साहित्य के अनुवाद पर बड़ी चिंता
राजनीति से टीवी की स्क्रीन तक: तेज प्रताप यादव का भोजपुरी बवाल में बड़ा धमाका
सबके सामने कपड़े बदलने को कहा, तो भड़कीं जरीन खान, पैपराजी को दी सरेआम चेतावनी