मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने अब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिका ने पहली बार युद्ध में समुद्री ड्रोन्स (USV) का इस्तेमाल कर ईरान के भीतर एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है।
समुद्री ड्रोन से सटीक प्रहार अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार को पुष्टि की कि रविवार को उनके तीन कोर्सेर अनमैन्ड सरफेस वेसल्स (समुद्री ड्रोन) ने ईरान के बंदर अब्बास स्थित नौसैनिक बेस पर हमला किया। यह ईरान का प्रमुख सबमरीन और जहाज रखरखाव केंद्र है। अमेरिकी सेना का दावा है कि इस हमले से ईरान की कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने की क्षमता काफी कमजोर हो गई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का सख्त रुख इस हमले के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अब अमेरिका होर्मुज का नियंत्रण अपने हाथ में ले रहा है। ट्रंप ने घोषणा की है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से अब 20 प्रतिशत शुल्क वसूला जाएगा।
गार्जियन ऑफ होर्मुज बनेगी अमेरिकी सेना ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब गार्जियन ऑफ होर्मुज स्ट्रेट के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएगा। सोमवार को अमेरिका ने इस इलाके में नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने की घोषणा की। इस नाकेबंदी को ईरानी ब्लॉकेड नाम दिया गया है, क्योंकि यह मुख्य रूप से केवल ईरानी जहाजों की आवाजाही को प्रतिबंधित करेगी। बाकी देशों के लिए यह रास्ता खुला रहेगा।
ईरान का पलटवार अमेरिका के इन हमलों के जवाब में ईरान भी पूरी तरह आक्रामक है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी बलों पर किए गए अपने हमलों का वीडियो जारी किया है। ईरान ने दावा किया कि उसने कद्र, एमाद, खैबर शेकन, फतेह-110 और जोल्फागार जैसी एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी ठिकानों को दहला दिया है।
तनाव के इस दौर में, अमेरिका द्वारा समुद्री ड्रोन्स का उपयोग और होर्मुज पर कड़े आर्थिक व सैन्य प्रतिबंध, क्षेत्र में एक बड़े युद्ध की आशंका को और गहरा रहे हैं।
Yesterday, using multiple one-way attack surface drones, CENTCOM forces successfully struck a submarine and ship maintenance facility in Iran. Three Corsair unmanned surface vessels hit the port at Bandar Abbas Naval Base, marking the first time American forces have employed sea… pic.twitter.com/bOM2kmgRxz
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 13, 2026
विंबलडन में वैभव सूर्यवंशी का लखटकिया लुक: 15 की उम्र में पहना लाखों का सूट, जानें कुल खर्च का हिसाब
टेनिस के चार स्तंभ : कौन सा ग्रैंड स्लैम है सबसे पुराना और क्या है इनका इतिहास?
लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत: हरमनप्रीत कौर की बीसीसीआई से बड़ी मांग, कहा- अब हमें टेस्ट क्रिकेट चाहिए
टीम इंडिया की हार की असली वजह: पार्थिव पटेल ने खोली रणनीति की पोल
मिलावटखोरों में सिंघम कमिश्नर का खौफ: जांच के डर से सड़क पर बहाया सैकड़ों लीटर दूध
पुणे की रफ्तार: सुपरक्रॉस रेसिंग में PBG Racing की धमाकेदार एंट्री
लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर झूमे सचिन तेंदुलकर, बोले- बेटी ने रचा नया इतिहास
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत: कंडक्टर गिरफ्तार, रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गंभीर के इन दो करीबी सहयोगियों पर गिर सकती है गाज!
टॉम क्रूज की डिगर का ट्रेलर रिलीज: तबाही के बीच मानवता को बचाने की जंग, रोंगटे खड़े कर देगा यह अवतार