इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विंबलडन के फाइनल मुकाबले में वैभव अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और दिग्गज युवराज सिंह के साथ पहुंचे। उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
वेल्स सूट में दिखे हैंडसम काले कोट-पेंट में वैभव सूर्यवंशी किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे थे। फैंस उनके इस क्लासी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, चर्चा सिर्फ उनके लुक की नहीं, बल्कि उनके द्वारा पहने गए कपड़ों और एक्सेसरीज की कीमत की भी हो रही है।
कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, वैभव ने विंबलडन के लिए ह्यूगो बॉस का ब्लैक सूट पहना था, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही, उन्होंने 18,000 रुपये की सफेद शर्ट और 16,000 रुपये की सिल्क टाई पहनी थी।
चश्मा और जूतों ने बढ़ाई शान वैभव का स्टाइल स्टेटमेंट उनके चश्मे और जूतों से पूरा हुआ। उन्होंने टॉम फोर्ड का सनग्लास लगाया था, जिसकी कीमत 38,000 रुपये है। वहीं, उन्होंने पैरों में गुची के लोफर्स पहने थे, जिनकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये के आसपास बताई गई है।
कुल खर्च 3 लाख के पार अगर सभी चीजों की कीमतों का कुल योग निकाला जाए, तो विंबलडन के फाइनल मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी के पहनावे की कुल कीमत लगभग 3 लाख 36 हजार रुपये बैठती है। गौरतलब है कि ये आंकड़े सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आधारित हैं।
शुभमन गिल भी रहे चर्चा में वैभव सूर्यवंशी से पहले टीम इंडिया के स्टार शुभमन गिल भी विंबलडन में नजर आए थे। गिल को तो खास तौर पर रॉयल बॉक्स में आमंत्रित किया गया था। शुभमन गिल का लुक और भी महंगा था, जिन्होंने लगभग एक करोड़ रुपये के कपड़े और एक्सेसरीज कैरी की थी।
Vaibhav Sooryavanshi with Abhishek Sharma & Yuvraj Singh at Wimbledon. 💛
— 𝐕𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐬🎧 (@WeTheThinkers) July 12, 2026
Three generations of Indian cricket, one frame looking absolutely sharp and classy. 😎🎾 pic.twitter.com/ijSIDkGUWK
खाड़ी देशों में दहला आसमान: ईरान के ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों से मची खलबली, अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
बैंकॉक पब अग्निकांड: टॉयलेट में फंसीं 27 मौतें, दावत-ए-मौत बनीं पब की दीवारें
हिंदू राष्ट्र पर बाबा रामदेव के पूर्वज वाले बयान से गरमाई सियासत, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया तीखा पलटवार
श्रीनगर बना छावनी: मंत्री को कब्रिस्तान जाने से रोका, 13 जुलाई के शहीदों को लेकर बढ़ता विवाद
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद गिरफ्तार हुईं तेज प्रताप की प्रत्याशी, बेटी का हंगामा और सियासत तेज
अब सिर्फ 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर: हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे का हुआ आगाज
बिहार पर मौसम की बड़ी मार: अगले 72 घंटे आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
18 साल का सुनहरा युग खत्म: चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग
सांसें थमीं, खुशियां जलीं.. बैंकॉक के पब में मौत का तांडव, बाथरूम में मिलीं 27 लाशें
BSNL का धमाकेदार एनुअल प्लान: एक बार रिचार्ज और पूरे साल की छुट्टी!