तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वहां एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी 6 साल की पोती से कार चलवाई। इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब अधिकारी पर गाज गिरी है।
ट्रैफिक में फंसी कार, मचा बवाल घटना 12 जुलाई की है। नरसिंगी इलाके में एक कार काफी धीमी गति से चल रही थी, जिससे पीछे लंबा जाम लग गया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो दंग रह गए; कार की ड्राइविंग सीट पर एक 6 साल की बच्ची बैठी थी।
यह मेरी मर्जी है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब आरोपी सब-इंस्पेक्टर पुजारी तिरुपति से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी बेरुखी से जवाब दिया कि यह मेरी मर्जी है। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया।
डीजीपी ने लिया संज्ञान, तुरंत हुआ सस्पेंशन वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने साइबराबाद पुलिस कमिश्नर को आरोपी सब-इंस्पेक्टर को तुरंत सस्पेंड करने और विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए।
गिनीज रिकॉर्ड का था अजीब सपना पूछताछ में सब-इंस्पेक्टर ने जो सफाई दी, वह और भी चौंकाने वाली थी। उसने बताया कि वह अपनी पोती को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए तैयार कर रहा था। उसने दावा किया कि चूंकि कार ऑटोमैटिक थी, इसलिए बच्ची का उस पर पूरा नियंत्रण था।
कानूनी शिकंजे में फंसा अधिकारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 180 व 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उस पर जानबूझकर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने और नाबालिग से ड्राइविंग कराने का आरोप है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
On a reported viral video of a sub-inspector allegedly allowing his 6.5-year-old granddaughter to drive in Narsingi, Telangana DGP CV Anand tweets, The DGP has asked the CP Cyberabad to suspend the concerned officer and start a departmental enquiry on this indiscretion. pic.twitter.com/I49FoSagIg
— ANI (@ANI) July 13, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: ट्रस्ट ने चंपत राय-अनिल मिश्रा के नाम हटाए, अब सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी
सोनम वांगचुक का अनशन: सियासी दिग्गजों और साइलेंसर ने की उपवास तोड़ने की अपील
अर्जेंटीना का माइंड गेम : इंग्लैंड के खिलाफ मेसी पहनेंगे 1986 की लकी नेवी ब्लू जर्सी
भारत की कुल आबादी में से कितने प्रतिशत लोगों के पास है पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा
लद्दाख की हसीन वादियों में बिताएं छुट्टियां, IRCTC लाया है चंडीगढ़ से खास टूर पैकेज
धोनी ने कान में क्यों पहनी थी रहस्यमयी मशीन? मैच के दौरान वायरल हुए डिवाइस का पूरा सच
जसप्रीत बुमराह का धमाका: इंग्लैंड में रचा इतिहास, वनडे में पूरे किए 150 विकेट
होर्मुज़ में भारतीय की मौत! ईरानी राजनयिक को भारत ने किया तलब, आखिर टैंकर पर क्या हुआ था?
आर.वी.एस. मणि के सनसनीखेज खुलासे: क्या पाकिस्तानी क्रिकेटर्स कर रहे थे ड्रग्स की तस्करी?
PoK में खूनी संघर्ष: प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 6 नागरिकों की मौत से दहला रावलाकोट