बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर तीन साल के लंबे इंतजार के बाद वनडे क्रिकेट में लौटे जसप्रीत बुमराह ने अपनी वापसी को यादगार बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में बुमराह की गेंदबाजी ने न केवल मेजबान टीम की कमर तोड़ दी, बल्कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
दूसरे स्पेल के लिए मैदान पर उतरे बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन भेज दिया। ऑफ-स्टंप के बाहर फेंकी गई शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद में अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट था। ब्रूक उसे पॉइंट की तरफ खेलने से चूके और गेंद सीधे स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में समा गई।
इस विकेट के साथ ही जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब इंग्लिश सरजमीं पर 31 वनडे विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने रविंद्र जडेजा (30 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।
इस सूची में अब बुमराह शीर्ष पर हैं, जबकि जडेजा दूसरे और भुवनेश्वर कुमार 28 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
हैरी ब्रूक का विकेट बुमराह के वनडे करियर का 150वां विकेट भी साबित हुआ। बुमराह ने यह उपलब्धि अपने करियर के 90वें मैच में हासिल की है। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे किए थे।
भारत की ओर से सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बुमराह अब तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद शमी (80 मैच) पहले और कुलदीप यादव (88 मैच) दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह का यह प्रदर्शन साबित करता है कि चोट और लंबे ब्रेक के बाद भी उनकी धार में कोई कमी नहीं आई है।
Milestone moment for #JaspritBumrah 💪
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026
The Boom marks his much-awaited return by dismissing Harry Brook to claim his 150th ODI wicket! 🎯💥#ENGvIND 1st ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/CCBxJyGKAn
अंकित शर्मा हत्याकांड: दिल्ली दंगे का वो काला अध्याय, जिसमें पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को मिली सजा
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे ने पार की मर्यादा, शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी पर की भद्दी टिप्पणी
एजबेस्टन का सुल्तान है रोहित शर्मा: 6 मैचों में 3 शतक, इंग्लैंड के खिलाफ फिर बरसेगा बल्ला
अब हवा में उड़ेगी बस! नितिन गडकरी का नया विजन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदली तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया ने कोर्ट को धोखा दिया , लगाया भारी जुर्माना
अंतरिक्ष की ओर अनिल मेनन: 8 महीने के मिशन पर रवाना होंगे भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट
UN में भारत की नई दस्तक: सुरक्षा परिषद की सीट के लिए जयशंकर ने फूंका चुनावी बिगुल
होर्मुज में दहले तेल टैंकर: मिसाइल हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल
धुआं-धुआं मिडिल ईस्ट: अमेरिका-ईरान में सीधी जंग, ताबड़तोड़ हमलों से थर्राई खाड़ी
PoK में खूनी संघर्ष: प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 6 नागरिकों की मौत से दहला रावलाकोट