आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण की मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाहिने कंधे की सफल सर्जरी हुई है। लंबे समय से कंधे के दर्द से जूझ रहे पवन कल्याण को डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी।
साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने पवन कल्याण के दोनों कंधों में रोटेटर कफ और मांसपेशियों में गंभीर चोट पाई थी। एक साथ दोनों कंधों की सर्जरी रिकवरी में बाधा डाल सकती थी, इसलिए फिलहाल केवल दाहिने कंधे का ऑपरेशन किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया में डॉक्टरों को एक एवल्शन फ्रैक्चर का भी पता चला, जिसे सफलतापूर्वक ठीक कर दिया गया है। बाएं कंधे की सर्जरी लगभग दो महीने बाद की जाएगी।
2016 की चोट बनी नासूर पवन कल्याण को यह चोट साल 2016 में लगी थी। उस समय डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, लेकिन राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते उन्होंने इलाज को नजरअंदाज किया। पोराटा यात्रा से लेकर हालिया आम चुनाव प्रचार तक, रैलियों में समर्थकों के उत्साह और भीड़ के बीच बार-बार हाथ मिलाने व खींचने से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई।
दर्द सहकर भी निभाते रहे जिम्मेदारी पार्टी के अनुसार, 2019 के रायलसीमा दौरे और हालिया चुनाव प्रचार के दौरान भी पवन कल्याण ने असहनीय दर्द के बावजूद अपने जनसंपर्क अभियानों को नहीं रोका। अप्रैल में नाक की सर्जरी के दौरान जब उनकी जांच हुई, तो डॉक्टरों को रोटेटर कफ की गंभीर चोट का पता चला। वे इस बात से हैरान थे कि पवन कल्याण इतने सालों से इस गंभीर शारीरिक पीड़ा को कैसे बर्दाश्त कर रहे थे।
चंद्रबाबू नायडू ने ली कुशलक्षेम ऑपरेशन के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल पहुंचकर पवन कल्याण से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल पवन कल्याण की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रिकवरी कर रहे हैं। जन सेना पार्टी ने कहा है कि अब वे पूरी तरह से मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे ताकि भविष्य में वे फिर से अपनी जिम्मेदारियों को संभाल सकें।
ముంబయిలో కుడి భుజానికి శస్త్ర చికిత్స చేయించుకున్న ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @PawanKalyan గారిని పరామర్శించిన గౌరవ ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @ncbn గారు. కొద్దిసేపటి క్రితం శ్రీ చంద్రబాబు నాయుడు గారు ఆసుపత్రికి చేరుకుని శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారితో మాట్లాడి ఆరోగ్య పరిస్థితిని వాకబు చేశారు. pic.twitter.com/T9Kw2hZpCJ
— JanaSena Party (@JanaSenaParty) July 12, 2026
मुझसे ठीक से बात करो... - मेसी और रेफरी के बीच मैदान पर गर्मा-गरमी
वियतनाम स्पीडबोट हादसा: 32 भारतीयों की सूची जारी, दूतावास ने दी बड़ी जानकारी
गौतम गंभीर का कोचिंग काल : ऐतिहासिक खिताबी जीत और शर्मनाक हार का मिला-जुला सफर
यूपी का ग्रीन वर्ल्ड रिकॉर्ड: 12 घंटे में लगे 35 करोड़ से ज्यादा पेड़!
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्रील एम्बोलो के लिए रेड कार्ड बना मुसीबत, स्विट्जरलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका
AI: आतंकवादियों का नया डिजिटल हथियार , हमलों की प्लानिंग से लेकर बम बनाने तक में हो रहा इस्तेमाल
रिजेक्शन से एल तोरो बनने का सफर: अर्जेंटीना के हीरो लौतारो मार्टिनेज की प्रेरणादायक कहानी
लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड-क्लास ट्रांजिट हब , एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं
फीफा का विवादित फैसला: वर्ल्ड कप फाइनल की पिच बेचकर करेंगे करोड़ों की कमाई?
बोरीवली स्टेशन पर प्रेम का हाई-वोल्टेज ड्रामा: रूठकर जा रही प्रेमिका को मनाने युवक गिरा पैरों में