उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में रविवार को चलाए गए वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत महज 12 घंटों के भीतर 35,27,89,926 पौधे लगाए गए। यह आंकड़ा सरकार द्वारा निर्धारित 35 करोड़ के लक्ष्य से भी काफी अधिक है।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में त्रिवेणी (नीम, पीपल और बरगद) के पौधे लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने ताल रिंग रोड पर मौलश्री का पौधा भी रोपा। इस अभियान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लेकर प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने-अपने जिलों में पौधारोपण किया।
हरियाली के लिए तकनीक का सहारा इस बार पौधारोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मॉनिटरिंग आधारित अभियान रहा। वन विभाग ने इसके लिए प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम (PMS) का इस्तेमाल किया। सभी पौधों की जियो-टैगिंग की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये पौधे केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी रियल-टाइम निगरानी हो सके।
विशाल जनभागीदारी की ताकत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यह महायज्ञ वन भूमि, एक्सप्रेसवे, शिक्षण संस्थानों, नहरों और किसानों की निजी भूमि समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम ढलते-ढलते 35 करोड़ के पार पहुंच गया।
पर्यावरण संरक्षण में 40 करोड़ के पार इस साल 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) को लगाए गए 5 करोड़ से अधिक पौधों को जोड़ दिया जाए, तो उत्तर प्रदेश ने अब तक कुल 40.29 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि राज्य को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में पर्यावरण के प्रति एक जिम्मेदार मॉडल के तौर पर स्थापित करती है।
*माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: का सनातन मंत्र आज उत्तर प्रदेश की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 12, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरक आह्वान एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत नए भारत के नए उत्तर प्रदेश ने एक ही दिन में 35 करोड़ से… pic.twitter.com/5KxXpM7q0A
रथ यात्रा 2026: 15 या 16 जुलाई? जानिए सही तारीख और उत्सव का पूरा अपडेट
ईरान का विध्वंसक पलटवार: खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में मचा हाहाकार
ओमान तट पर GFS गैलेक्सी पर भीषण हमला: 1 भारतीय लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के निधन पर ईरान में जश्न, टीवी एंकर ने कहा- यह खबर इतनी अच्छी है कि दो बार पढ़ूंगा
लॉर्ड्स में स्मृति मंधाना का जलवा: शतक से चूकीं, लेकिन विराट-सचिन से भी आगे निकलीं
पुणे बिल्डिंग हादसा: 82 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन का समापन, मलबे से 9 शव बरामद
वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना को पसीने छुड़ाने वाले कौन हैं डैन एनडोये? जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में मचाई सनसनी
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा का निधन: भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
स्वर कोकिला एस जानकी को अश्रुपूर्ण विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुईं जानकी अम्मा
पवन कल्याण की सफल सर्जरी: 8 साल पुरानी पुरानी चोट से मिली राहत, जानें क्या है अब स्थिति