पश्चिम एशिया में तनाव अब किसी भी हद को पार कर गया है। रविवार की सुबह ईरान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इस हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व में युद्ध की आशंका प्रबल हो गई है।
कतर की राजधानी दोहा में रविवार सुबह भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे वहां रहने वाले लोग दहशत में आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कतर के आंतरिक मंत्रालय ने नागरिकों के मोबाइल पर आपातकालीन अलर्ट भेजा है। लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। बहरीन में भी एयर रेड सायरन बजाए गए हैं और नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की गई है।
ईरान की ओर से आए मिसाइल हमलों का जवाब देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी पूरी सैन्य ताकत झोंक दी है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है। आसमान में सुने गए धमाके वास्तव में ईरानी मिसाइलों को नष्ट करने की कार्रवाई के नतीजा थे।
यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के ठीक बाद हुआ है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे इन हमलों का खून का बदला लेंगे। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी जमीन पर हुए किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
यह संघर्ष ईरान के प्रमुख शहरों—बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक और चाबहार पर अमेरिका द्वारा की गई हालिया बमबारी का परिणाम है। तनाव का केंद्र होर्मुज जलडमरूमध्य बना हुआ है, जिसे ईरान ने पूरी तरह बंद कर दिया है। साइप्रस के जहाज M/V GFS Galaxy पर हमले के बाद अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से शुरू हुआ यह विवाद अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की दहलीज पर खड़ा है।
تتعامل حالياً الدفاعات الجوية الإماراتية مع اعتداءات صاروخية وطائرات مسيرة قادمة من ايران وتؤكد وزارة الدفاع أن الاصوات المسموعة في مناطق متفرقة من الدولة هي نتيجة تعامل منظومات الدفاعات الجوية الإماراتية للصواريخ الباليستية، والجوالة والطائرات المسيرة.
— وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) July 12, 2026
UAE Air Defences system… pic.twitter.com/0zyczbxaTq
फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना का विजय रथ जारी, स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
पंजाब कांग्रेस में मची खलबली: भूपेश बघेल का ‘कंप्रोमाइज्ड लीडर’ वाला अल्टीमेटम, किसे मिली सीधी चेतावनी?
रशिया में अनोखी शादी: रोबोट दूल्हा-दुल्हन ने रचाई ऐतिहासिक शादी, ब्रेसलेट पहनकर खाई कसमें!
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार के अचानक नाम वापस लेने से गरमाई बिहार की सियासत
मानसून का विकराल रूप: दिल्ली से UP तक 12 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, यात्रा से बचें!
ईरान-अमेरिका संघर्ष की आग में झुलसे भारतीय: एक नाविक लापता, भारत ने जताई कड़ी चिंता
92 साल के जांबाज कैप्टन के साथ बड़ा धोखा: तीन युद्ध लड़ने वाले वीर की जमीन लैंड माफिया ने हड़पी
चोरी करने चढ़ा था बिल्डिंग, फंसने पर लोगों ने रेस्क्यू कर खिलाया खाना और दिए टैक्सी के पैसे
ओमान तट पर ईरानी हमला: कमर्शियल जहाज को बनाया निशाना, एक भारतीय लापता
पड़ोसी देशों में पेट्रोल हुआ आसमान , भारत ने कैसे दी आम जनता को राहत?