चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का पारा सातवें आसमान पर है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का 6 दिवसीय चंडीगढ़ दौरा कई बड़े सियासी संकेत दे गया है। रायपुर लौटने से पहले उन्होंने पार्टी में भीतरघातियों के लिए सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है।
कंप्रोमाइज्ड नेताओं पर बरसे बघेल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए भूपेश बघेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस अब किसी भी कंप्रोमाइज्ड लीडर (समझौतावादी नेता) को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई नेता भाजपा, आम आदमी पार्टी या किसी अन्य विरोधी दल के साथ अंदरूनी साठगांठ कर रहा है, तो आलाकमान उस पर जल्द ही बड़ा और सख्त फैसला लेगा।
राजा वडिंग और बघेल की ‘खास’ केमिस्ट्री बघेल की रवानगी के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का अंदाज चर्चा का केंद्र रहा। वडिंग खुद अपनी लग्जरी एसयूवी ड्राइव कर बघेल को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे। राजनीतिक विश्लेषक इसे हाईकमान के सामने वडिंग की मजबूत पकड़ और केंद्रीय नेतृत्व के साथ उनके बेहतरीन तालमेल के प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं।
क्या सब कुछ वाकई ठीक है? हालांकि, जब भूपेश बघेल से पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कूटनीतिक जवाब देते हुए कहा, हमारा ऐसा कोई नेता नहीं है जो दूसरी पार्टियों से मिला हुआ हो। सभी पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के झंडे तले खड़े हैं। लेकिन उनके अल्टीमेटम ने यह साफ कर दिया है कि संगठन में किसी भी स्तर पर होने वाली अनुशासनहीनता को हल्के में नहीं लिया जाएगा।
2027 के लिए कांग्रेस का सख्त इरादा बघेल ने अपने 6 दिनों के दौरे में पंजाब कांग्रेस की नब्ज टटोली है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस फूँक-फूँक कर कदम रख रही है। सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस अब किसी भी ऐसे नेता को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है, जो पार्टी की निष्ठा के साथ खिलवाड़ करे।
बघेल का यह बयान न केवल बागी नेताओं के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है, बल्कि यह भी संदेश है कि 2027 की लड़ाई में कांग्रेस केवल वफादार सिपाहियों के भरोसे मैदान में उतरेगी।
*VIDEO | Chandigarh: After meeting former CM Charanjit Singh Channi and others, Congress general secretary in-charge for Punjab, Bhupesh Baghel, says, ... I met and spoke with all our colleagues, and they shared their views with me. Everyone agrees that the party should abide by… pic.twitter.com/UZ5ivMbOVm
— Press Trust of India (@PTI_News) July 11, 2026
लॉर्ड्स के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ भारत की बेटी का नाम, रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
होर्मुज में बारूदी कोहराम: ईरान-अमेरिका जंग में फंसा भारतीय जहाज, एक नाविक लापता
होर्मुज में जहाज पर हमला: 10 भारतीय सुरक्षित, एक की तलाश जारी; भारत ने जताई कड़ी नाराजगी
इतिहास रचने वाली गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा के आगे झुके आनंद महिंद्रा, जानें क्या है खास
होर्मुज जलडमरूमध्य में जंग का बिगुल: अमेरिका और ईरान के बीच सीधी सैन्य भिड़ंत, खाड़ी देशों में मिसाइल अटैक
राम मंदिर दान विवाद: जितना कम कैश, उतना बेहतर , नृपेंद्र मिश्रा ने डिजिटल दान पर दिया जोर
मुंबई में हॉलीवुड का देसी तड़का : प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन और टॉम हॉलैंड ने ली चाय की चुस्की
आम आदमी बनकर बस में चढ़े मंत्री, कंडक्टर ने कहा- खुले पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ , फिर जो हुआ वो सबक बन गया
प्यार, धमकी और पकड़ौआ विवाह : एक ही परिवार की दो बहनों के बीच फंसा बिहार का युवक
भाजपा बनी बाबर जनता पार्टी , आदित्य ठाकरे का तीखा हमला