बेंगलुरु: बेंगलुरु की सड़कों पर आम यात्रियों को होने वाली परेशानियों को समझने के लिए कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर चेहरे पर मास्क लगाया और एक आम मुसाफिर की तरह बीएमटीसी (BMTC) बसों में सफर किया।
मास्क में छिपे मंत्री, अचानक किया निरीक्षण शनिवार शाम 7:10 बजे से 9:10 बजे तक मंत्री ने शहर के हेब्बल, आरटी नगर और नागवाड़ा समेत कई इलाकों में 10 से ज्यादा बसों का सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टॉप के हालात, स्टाफ का व्यवहार और टिकट व्यवस्था की बारीकी से जांच की।
कंडक्टर को नहीं पता था, किसे दिया उतरने का आदेश सफर के दौरान मंत्री ने हेब्बल से नागशेट्टीहल्ली जाने वाली बस में दो टिकट मांगे और 100 रुपये का नोट दिया। कंडक्टर ने मुसाफिर बने मंत्री को पहचानने के बजाय, खुले पैसे न होने का बहाना बनाया और कड़े लहजे में बस से उतर जाने को कह दिया। मंत्री ने तुरंत अपनी पहचान उजागर की और कंडक्टर की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया।
बस न रोकने पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड निरीक्षण के दौरान एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। बस संख्या (KA-57 F-3372) के ड्राइवर और कंडक्टर ने फन वर्ल्ड स्टॉप पर रुकने का इशारा मिलने के बावजूद बस नहीं रोकी। मंत्री ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दे दिया।
मंत्री का कड़ा संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं निरीक्षण के बाद मंत्री बायराथी सुरेश ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए चिल्लर न होना या बस स्टॉप पर गाड़ी न रोकना आम लोगों की बड़ी समस्या है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और ड्यूटी में लापरवाही करने वाले स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बदलाव की उम्मीद मंत्री के इस जमीनी दौरे ने बीएमटीसी महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्टाफ के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। मंत्री का यह कदम बेंगलुरु की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में एक अहम शुरुआत माना जा रहा है।
Conducted a surprise field inspection by travelling on BMTC buses across Bengaluru to assess commuter experience firsthand. Ensuring safe, reliable and accountable public transport remains our highest priority.@BMTC_BENGALURU#BMTC #Bengaluru #PublicTransport #Karnataka pic.twitter.com/uyFOqsuwmd
— Byrathi Suresh (@byrathi_suresh) July 12, 2026
असम का ऑपरेशन क्लीन : CM हिमंता ने खुद चलाई रोड रोलर, 472 करोड़ के ड्रग्स किए खाक
बिहार में आसमान से आफत: 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
चेहरा छिपाकर बस में चढ़े मंत्री, कंडक्टर ने किराया मांगा तो कर दिया बाहर; देखें क्या हुआ
दस कदम, दस का दम : पीएम मोदी के विदेशी दौरों का रिपोर्ट कार्ड, जानिए भारत को क्या मिला
क्या E20 पेट्रोल आपकी गाड़ी का दुश्मन बन गया है? केजरीवाल के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड का जलवा, बेलिंगहैम और केन की जोड़ी ने रचा 96 साल का इतिहास
रिजेक्शन से एल तोरो बनने का सफर: अर्जेंटीना के हीरो लौतारो मार्टिनेज की प्रेरणादायक कहानी
फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना का विजय रथ जारी, स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
नायक बने कर्नाटक के मंत्री: मास्क लगाकर बस में चढ़े, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर को किया सस्पेंड
बेंगलुरु: डिलीवरी बॉय की घिनौनी हरकत, महिला के फ्लैट में घुसकर दिखाए प्राइवेट पार्ट; वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार